लाइव न्यूज़ :

तेलुगू सिनेमा के हिसाब से चलेगा हॉलीवुड, बॉलीवुड, 'एनिमल' के प्रमोशन पर रणबीर कपूर से बोले तेलंगाना मंत्री

By आकाश चौरसिया | Updated: November 28, 2023 12:07 IST

फिल्म एनिमल के प्रमोशन पर तेलंगाना सरकार के मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा कि रणबीर कपूर को ध्यान दिलाते हुए कहा कि मुंबई अब पुराना हो गया है। उन्होंने आगे कहा, बेंगलुरु में ट्राफिक जाम है इसलिए अगले कुछ सालों में है हैदराबाद का रुख करना पड़ा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में ट्राफिक जाम, मुंबई पुराना हैदराबाद मात्र एक ऑप्शन- मंत्री मल्ला रेड्डी मंत्री मल्ला रेड्डी ने रणबीर कपूर से ये बात कहीफिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन के अवसर पर पूरी कास्ट हैदराबाद पहुंची हुई है

नई दिल्ली: फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूरतेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे हुए थे। उनके साथ इस दौरान बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर भी इस इवेंट में मौजूद थे। तभी शो में एंकरिंग की भूमिका में तेलंगाना सरकार के मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा रणबीर कपूर जी सुनिए, अगले 5 सालों के अंदर, हॉलीवुड, बॉलीवुड भी तेलुगू लोगों के अनुसार ही चलेगा। इस कारण आपको भी अगले 1 साल में हैदराबाद में आना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई अब पुराना हो चुका है, बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम है, इस कारण अब भारत में सिर्फ सिनेमा जगत में हैदराबाद शहर राज करता है। एस. एस. राजमौली, दिल राजू स्मार्ट लोग.. अब संदीप बन गए हैं.. हैदराबाद टॉप मोस्ट है, तेलुगू लोग स्मार्ट है, हमारी अदाकारा रश्मिका मंदाना भी इतनी स्मार्ट है। इस कारण फिल्म 'पुष्पा' ने सनसनी मचाई, यहां अश्वमेध यागम आयोजित किया गया, मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में ये प्रमोशन का आयोजन किया गया, आपका फिल्म एनिमल 500 करोड़ का कारोबार करेगी।

जैसे ही भाषण वायरल हुआ, इंटरनेट यूजर्स ने रणबीर कपूर को लेकर कहा कि शांत रहने और संयम बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की। वीडियो में भी रणबीर को मुस्कुराते और तालियां बजाते हुए देखा गया।  

वहीं, फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के पिता यानी इस रोल को निभा रहे अनिल कपूर के साथ फिल्म में संबंध ठीक नहीं दिखे। इस कारण फिल्म के ट्रेलर में रणबीर अपने पिता को लेकर बहुत सुरक्षात्मक और जुनूनी दिखाया गया, लेकिन यह सब इसलिए दिखा क्योंकि रणबीर अपने पिता को बहुत प्यार करते हैं। फिल्म संदीप रेड्डी वांगा निर्देशन में बनी है। यह पूरी फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की है, जिसमें 18 मिनट का इंटरवल होता है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचाररणबीर कपूरहैदराबादतेलंगानामुंबईरश्मिका मंदाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल