लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे हितेन तेजवानी, निभाएंगे ये किरदार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 18:17 IST

हितेन तेजवानी टेलीविज़न की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। हितेन ने अपनी करियर की शुरुआत 18 साल पहले सोनी चैनल के सीरियल 'घर एक मंदिर' से की थी।

Open in App

मुंबई, 21 जून: 'बिग बॉक्स 11' में अपना जलवा दिखाने के बाद अब हितेन तेजवानी को बड़ा ऑफर मिला है। हितेन, वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म कई बड़े सितारों से सजी हुई है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ-साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आएंगी। 

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हितेन तेजवानी एक अहम भूमिका निभाएंगे और इस महीने के अंत में हितेन इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। 

अगर बात कि जाये इस फिल्म में हितेन के रोल कि तो इस फिल्म में वह अहमद नाम के एक शख्स की भूमिका करने वाले हैं जो फिल्म में संजय दत्त की कंपनी के एक कर्मचारी के तौर पर दिखेंगे। जो संजय दत्त की हर एक बात मानता है। हितेन अपने रोल की शूटिंग इस साल दिसम्बर तक खत्म कर लेंगे। 

हितेन तेजवानी टेलीविज़न की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। हितेन ने अपनी करियर की शुरुआत 18 साल पहले सोनी चैनल के सीरियल 'घर एक मंदिर' से की थी। उसके बाद भी हितेन ने एकता कपूर के कई हिट सीरियल्स में काम किया है।

हितेन ने अपना फ़िल्मी करियर 1999 में फिल्म 'वास्तव' से शुरू किया था। उसके बाद भी हितेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें अनवर, लव गेम्स, शोरगुल जैसी फ़िल्में हैं. लेकिन इस बार हितेन 'कलंक' जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करने जा रहे हैं। 

टॅग्स :कलंकवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया