लाइव न्यूज़ :

'पूरे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं', हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिल्म 'मासूम सवाल' की पूरी टीम के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 15:04 IST

साहिबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर पर 'सनातन धर्म' के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया हैशिकायतकर्ता ने सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर को लेकर आपत्ति जताई है

गाजियाबादः फिल्म 'मासूम सवाल' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसके पोस्टर पर विवाद छिड़ गया है। गाजियाबाद जिले की पुलिस ने सेनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के चलते विवादों में आई हिंदी फिल्म ''मासूम सवाल'' के निर्देशक संतोष उपाध्याय, उनकी कंपनी और फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित राठौर द्वारा की गई शिकायतों के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिल्ममेकर पर 'सनातन धर्म' के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

साहिबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता ने महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर प्रकाशित की है, जो फिल्म के पोस्टर पर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि निर्माता के इस कृत्य से 'सनातन धर्म' के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे उत्तर प्रदेश और पूरे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं।

फिल्म के प्रदर्शन वाले सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ाई गई

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपी फिल्म निर्माता और उनकी टीम ने देश में बहुत ही सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की। इस बीच, शिकायतकर्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साहिबाबाद और गाजियाबाद शहर के दो सिनेमा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने उन सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां 'मासूम सवाल' दिखाई जा रही है। सीओ ने कहा कि गलती करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी और यदि कोई शांति में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने दावा किया कि कानून- व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!