लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद: 'यदि पगड़ी पहन सकते हैं तो फिर हिजाब क्यों नहीं', एक्ट्रेस सोनम कपूर ने की यह टिप्पणी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2022 16:57 IST

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर सिख पगड़ी में एक पुरुष और हिजाब में एक महिला की तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया कि जब पगड़ी पहनी जा सकती है तो फिर हिजाब क्यों नहीं पहना जा सकता है।  

Open in App
ठळक मुद्देसोनम कपूर ने यह बात ऐसे समय में कही है जब पूरे देश में हिजाब को लेकर तीखी बहस चल रही है सोनम कपूर के अलावा जानेमाने गीतकार जावोद अख्तर ने भी हिजाब मामले में टिप्पणी की हैवहीं सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब मुद्दे पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुद्दा न बनाएं

बेंगलुरु: हिजाब विवाद अब राजनीति के गलियारों से होता हुआ बॉलीवुड में भी बहस का विषय बन गया है। मुस्लिम छात्राओं के द्वारा पहने जाने वाला हिजाब इस समय पूरे देश में ज्वलंत प्रश्न बना हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए बड़ा प्रश्न खड़ा कर दिया है।  

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर सिख पगड़ी में एक पुरुष और हिजाब में एक महिला की तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया है कि जब पगड़ी पहनी जा सकती है तो फिर हिजाब क्यों नहीं?

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने यह इंस्टाग्राम की पोस्ट ऐसे समय में शेयर की है जब राजनीति, न्यायपालिका और अन्य सामाजिक मंचों पर व्यापक रूप से मुस्लिम महिलाओं या लड़कियों द्वारा हिजाब के पहनने या फिर उसे प्रतिबंधित किये जाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

सोनम कपूर के अलावा जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस मामले में टिप्पणी की थी। जावेद अख्तर ने इस मसले पर ट्विट करते हुए कहा, "मैं कभी भी हिजाब या बुर्के के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं, लेकिन साथ गुंडों की इन भीड़ के लिए गहरी निन्दा ​​​​के अलावा कुछ भी नहीं है जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने की कोशिश कर रहे हैं और वह भी उसमें नाकाम रहे। क्या यह उनका "मर्दानगी" का विचार है। कितने अफ़सोस की बात है।"

मालूम हो कि कर्नाटक सरकार ने बीते 5 फरवरी को सभी स्कूलों और कॉलेजों में समान ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है, जिसे लेकर मुस्लिम छात्राओं में काफी रोष है क्योंकि उनका कहना है कि संविधान उन्हें पसंद का खानपान और पहनावे की स्वतंत्रता देता है। जिसे कर्नाटक सरकार के इस आदेश से धक्का पहुंच रहा है। 

इस बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हिजाब मामले में चीफ जस्टिस एनवी रमना इसे मुद्दे की तत्काल सुनवाई से स्पष्ट इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस की बेंच ने मामले को राष्ट्रीय मुद्दा न बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि उचित समय पर हम इस अर्जी पर सुनवाई करेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादसोनम कपूरजावेद अख्तरकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?