लाइव न्यूज़ :

वेबसीरीज 'हंसमुख' का प्रसारण रोकने की याचिका पर हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: April 27, 2020 16:00 IST

इस याचिका पर अब सात जुलाई को आगे सुनवाई होगी। नेटफ्लिक्स के वकील श्रीकृष्ण राजगोपाल ने इस वेबसीरीज के खिलाफ दायर वाद विरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने नेटफ्लिक्स और वेबसीरीज के निर्माताओं एवं निर्देशक से कहा कि वे अपना लिखित बयान दाखिल करें। आवेदन में इसके प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने की मांग है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और वेबसीरीज ‘हंसमुख’ के निर्माताओं से एक याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें इसका प्रसारण बंद करने का अनुरोध करते हुये दावा किया गया है कि वेबसीरीज में वकीलों की छवि को कथित तौर पर धूमिल किया गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि वेबसीरीज के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने के अनुरोध पर भी आदेश बाद में सुनाया जायेगा।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने नेटफ्लिक्स और वेबसीरीज के निर्माताओं एवं निर्देशक से कहा कि वे अपना लिखित बयान दाखिल करें। आवेदन में इसके प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने की मांग है। इस याचिका पर अब सात जुलाई को आगे सुनवाई होगी। नेटफ्लिक्स के वकील श्रीकृष्ण राजगोपाल ने इस वेबसीरीज के खिलाफ दायर वाद विरोध किया।

यह वाद वकील आशुतोष दुबे ने दायर किया है जिन्होंने वेबसीरीज के निर्माताओं, निर्देशकों और लेखक को ‘‘वकील समुदाय, जिसमे न्यायाधीश भी शामिल हैं जो कभी वकील रह चुके हैं, की छवि खराब करने के लिए बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने का अदालत से अनुरोध किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि वेबसीरीज के एपिसोड चार में वकीलों को कथित तौर पर चोर, दुर्जन, गुंडा और बलात्कारी के रूप में दिखाया गया है। उच्चतम न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले दुबे ने कहा है कि ‘‘बयान (सीरीज में) काफी अपमानजनक है और कानून के पेशे को आम आदमी की नजर में बदनाम करने वाला है।’’ इसमें शो ‘हंसमुख’ से और खास तौर पर सीरीज के एपिसोड चार से बयानों और विषय वस्तु को ‘हटाने’ की मांग की गई है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!