लाइव न्यूज़ :

हेमा ने कई बार रिजेक्ट किया था धर्मेंद्र का प्रपोजल, अभिनेता ड्रीम गर्ल के करीब आने के लिए लगाते थे यह जुगाड़

By वैशाली कुमारी | Updated: November 17, 2021 21:04 IST

धर्मेंद्र हेमा से शादी करना चाहते थे लेकिन हेमा ने कई बार उनके शादी के प्रपोजल को रिजेक्ट किया था। इसके बावजूद धर्मेंद्र ने हर वह कोशिश की। जिससे हेमा शादी के लिए तैयार हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्दे हेमा मालिनी कि धर्मेंद्र शादी होने से पहले संजीव कुमार के साथ भी सुर्खियों में आई थीहेमा  ने अपनी बायोग्राफी में लिखा भी कि उनकी मां जया को धर्मेंद्र भी पसंद नहीं थे

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की लव स्टोरी पूरे सिनेमा जगत में मशहूर थी। बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार करने लगे थे। धर्मेंद्र हेमा से शादी करना चाहते थे लेकिन हेमा ने कई बार उनके शादी के प्रपोजल को रिजेक्ट किया था। इसके बावजूद धर्मेंद्र ने हर वह कोशिश की। जिससे हेमा शादी के लिए तैयार हो गई। 

यह बात उस समय की है जब हेमा मालिनी इंडस्ट्री में अपनी इमेज बना चुकी थी। वही धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और एक शादीशुदा से दूसरी शादी करना हेमा मालिनी के लिए अपनी इमेज को नुकसान पहुंचाने जैसा था। हेमा मालिनी की यही वजह थी कि वह बार-बार धर्मेंद्र से शादी के लिए मना कर रहीं थी। वही धर्मेंद्र ने हेमा को मनाने के लिए कई बार अलग अलग तरीके से कोशिश की। हेमा मालिनी के करीब आने के लिए धर्मेंद्र ने फिल्म शोले के सेट पर यूनिट टीम के लड़कों को पैसे देकर कई बार जुगाड़ लगवाया था। उन्होंने उन लड़कों से कहा कि वे लाइट खराब कर दें। लाइट खराब होने की वजह से धर्मेंद्र हेमा मालिनी को गले लगा लेते थे। 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कि धर्मेंद्र शादी होने से पहले संजीव कुमार के साथ भी सुर्खियों में आई थी। अभिनेता संजीव कुमार और हेमा एक दूसरे के करीब थे। शादी तक बात पहुंच गई थी लेकिन आखिरी मौके पर हेमा मालिनी की मां ने शादी के लिए मना कर दिया था। हेमा  ने अपनी बायोग्राफी में लिखा भी कि उनकी मां जया को धर्मेंद्र भी पसंद नहीं थे। उनके और धर्मेंद्र के रिश्ते से भी वह नाराज थी। उनकी मां को लगता था कि धर्मेंद्र से नज़दीकियां कम करने के लिए उनकी शादी जितेंद्र से करा देना चाहिए।

टॅग्स :हेमा मालिनीधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?