लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी, अब इस बड़े बजट वाली फिल्म में आ सकते हैं नजर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 3, 2019 10:21 IST

शाहरुख खान को वो फिल्म मिल गई है जिसकी उन्हें तलाश थी। शाहरुख खान ने यह जानकारी दी थी कि उनकी आने वाली फिल्म कूल एक्शन वाली होगी। साथ ही यह फिल्म बड़े बजट वाली एक कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म के डायरेक्टर राज निदीमोरू और कृष्णा डीके होंगे।शाहरुख खान को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही एक बिग बजट फिल्म वाली कॉमिक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म (Comic Action-Thriller) में नजर आ सकते हैं।

शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर यानी अपने बर्थ डे के मौके पर यह कहा था कि वे फिलहाल ब्रेक पर हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि वे अब एक ऐसी स्क्रिप्ट साइन करेंगे जो न सिर्फ उन्हें मेजदार लगे बल्कि ऑडियंस को भी पसंद आए।

फिलहाल मिरर को मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) को वो फिल्म मिल गई है जिसकी उन्हें तलाश थी। शाहरुख खान ने यह जानकारी दी थी कि उनकी आने वाली फिल्म कूल एक्शन वाली होगी। साथ ही यह फिल्म बड़े बजट वाली एक कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर राज निदीमोरू और कृष्णा डीके होंगे। 

आपको बता दें कि डायरेक्टर राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की जोड़ी इससे पहले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही दोनों की जोड़ी ने क्राइम कॉमिडी ड्रामा 'शोर इन द सिटी' और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'गो गोवा गॉन' में भी साथ काम किया है।

खबर के मुताबिक डायरेक्टर की इस जोड़ी ने शाहरुख खान को फिल्म की कहानी सुना दी है और शाहरुख खान को यह कहानी काफी पसंद भी आई है। खबर यह भी है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म को साइन भी कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया