लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे सुनील शेट्टी: जानिए बॉलीवुड के अन्ना के बारे में 10 रुचिकर बातें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 11, 2018 07:56 IST

Suniel Shetty Birthday Special: सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। उन्होंने 1992 में बलवान फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था।

Open in App

आज बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का हैप्पी बर्थडे है। सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। दिलवाले, गोपी किशन, मोहरा, हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों से सुनील बीते ढाई दशकों से अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें-

1- सुनील के पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है और वो किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट हैं।

2- सुनील शेट्टी ने 1992 में 'बलवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय की कई चर्चित हिरोइनों ने बलवान में काम करने से मना कर दिया था। जब दिव्या भारती ने हामी भरी तब जाकर वो फिल्म बन पाई। 

3- सुनील शेट्टी क्रिकेटर बनना चाहते थे। सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में सुनील शेट्टी मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हैं।

4- साल 2001 में धड़कन में निगेटिव रोल के लिए सुनील शेट्टी को फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला।

5- सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (5 नवंबर 1992) हीरो से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। अथिया के साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली कोस्टार थे।

6- सुनील शेट्टी की अक्षय कुमार के साथ जोड़ी काफी सफल रही। दोनों पहली बार 'वक्त हमारा है' में एक साथ नज़र आये। उसके बाद दोनों की 'हम बेमिसाल हैं',  सपूत, मोहरा, हेराफेरी, आवारा पागल दीवाना, फिर हेराफेरी जैसी  फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर कामयाब रहीं।  7- किंग खान शाहरुख खान सुनील शेट्टी को अपना लकी मैस्कॉट मानते हैं। शाहरुख़ के होम प्रोडक्शन "मैं हूँ ना" और "पहले" में भी उन्होंने काम किया है।

8-  सुनील शेट्टी की सोनाली बेंद्रे के साथ अफ़ेयर की भी काफी चर्चा रही। फिल्मों में आने से पहले ही सुनील की  माना शेट्टी (मोनीशा कादरी) शादी हो चुकी थी इसलिए दोनों का प्यार को किसी रिश्ते का नाम नहीं मिल सका। 

9- सुनील शेट्टी मुंबई के चर्चित मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब एच20 के मालिक हैं। 

10- सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं।

Entertainment News in Hindi की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया