लाइव न्यूज़ :

जिस नाक को छुपाते थे शाहरुख, उसी की वजह से मिली थी पहली फिल्म, जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ अनछुए पहलू

By वैशाली कुमारी | Updated: November 2, 2021 15:50 IST

किंग खान, बादशाह, बाजीगर किंग ऑफ रोमांस, ये सब एक ही इंसान के उपनाम हैं जिसे दुनियां शाहरुख खान के नाम से जानती है। आज दिलों के इसी बादशाह का जन्मदिन है, शाहरुख का जन्मदिन कई मामलों में खास है, बेटे आर्यन की रिहाई ने किंग खान की खुशी कई गुना बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ने 1991 में हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' से बॉलीवुड में कदम रखा थाइस फिल्म में वह सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए थे

किंग खान, बादशाह, बाजीगर किंग ऑफ रोमांस, ये सब एक ही इंसान के उपनाम हैं जिसे दुनियां शाहरुख खान के नाम से जानती है। आज दिलों के इसी बादशाह का जन्मदिन है, शाहरुख का जन्मदिन कई मामलों में खास है, बेटे आर्यन की रिहाई ने किंग खान की खुशी कई गुना बढ़ा दी है। फैंस की दुआ और किंग की कोशिश ही थी जिसने आर्यन खान को सकुशल घर वापसी कराने में बड़ी भूमिका निभाई।

चलिए ये तो रही बेटे आर्यन के रिहाई की बात, अब बात करते हैं शाहरुख के शानदार बॉलीवुड करिअर और उनके निजी जिंदगी की कुछ रोचक बातों पर।

शाहरुख ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, बादशाह, चक दे इंडिया, पहेली, और मै हूं ना जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले शाहरुख ने कुछ दिनों तक कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट किया।  2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरुख जवानी में मुम्बई पहुंचे तब उन्हें भी नहीं पता था कि दिल्ली से मुंबई तक का सफर उन्हें देश का सबसे बड़ा स्टार बना देगा। 

हर दिल पर राज करने वाले शाहरुख आज करोड़ों के मालिक हैं, यहां तक कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख का नाम टॉप पर आता है। इनके फिल्मी करियर का बहुत ही रोचक किस्सा जो खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया,  आप जानते हैं कि कि शाहरुख को स्टार बनाने में सबसे बड़ा कारण उनकी नाक थी। उनकी नाक ही है जिसकी वजह से शाहरुख को उनकी पहली फिल्म मिली थी। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू में किया था।

शाहरुख ने खुलासा किसा था कि उन्हें अपनी नाक पसंद नहीं थी, वह अक्सर अपनी बड़ी नाक को छिपाया करते थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जो नाक वह छिपा रहे हैं वही उनकी किस्मत बदल देगी। दरअसल हुआ ये की शाहरुख को उनकी पहली फिल्म इसी नाक के कारण मिली थी।

शाहरुख ने 1991 में हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि इस फिल्म में वह सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए थे। फिल्म के दौरान हेमा मालिनी ने शाहरुख को बताया था कि उन्हें ये फिल्म उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी नाक की वजह से मिली है। हेमा मालिनी ने उनसे कहा था कि 'तुम्हारी नाक दूसरों से बहुत अलग है।

टॅग्स :शाहरुख खानहैप्पी बर्थडेहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच