लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में वेटर का काम करते थे रणदीप हुड्डा, बॉलीवुड में ब्रेक मिलने के बाद 4 साल किया दूसरी फिल्म का इंतजार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2018 06:48 IST

Happy birthday Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के एक्टिंग स्किल्स से हर कोई वाकिफ है। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग के बलबूते लाइमलाइट में रहे।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त:  बॉलीवुड के हॉट लुक के साथ दमदार एक्टिंग करने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।  रणदीप ने अपनी एक्टिंग का लोहा तीन बायोपिक्स 2015 में आई मैं और चार्ल्स, 2016 में सरबजीत और  रंगरसिया में काम करके मनवा दिया है। उनके  एक्टिंग स्किल्स से हर कोई वाकिफ है। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग के बलबूते लाइमलाइट में रहे।

बचपन में कहलाते थे- 'रणदीप डॉन हुड्डा'

रणदीप हुड्डा का जन्‍म 20 अगस्त 1976 में हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ रनबीर हुड्डा हैा उनकी मां का नाम आशा हुड्डा हैा उनकी बड़ी बहन का नाम डॉ अंजली हुड्डा सांगवान है और छोटे भाई का नाम संदीप हुड्डा है। रणदीप ने अपनी पढ़ाई सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल से की है।  रणदीप अपने स्कूल के दिनों में काफी शरारती हुआ करते थे जिसकी वजह से स्कूल के बच्चे उन्हें रणदीप डॉन हुड्डा कह कर भी बुलाते थे। 

कॉलेज के दिनों में ड्राइवर, वेटर का किया काम

रणदीप को आगे की पढ़ाई के लिए मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया गए। रणदीप हुड्डा ने बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर डिग्री ली है। मेलबर्न में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान एक चाइनीज रेस्त्रां में रणदीप ने काम किया। वे लोगों के कार धोने का भी काम करते थे। वेटर के तौर पर भी काम किया और दो साल तक टैक्सी ड्राइवर बनकर भी दिन गुजारे।

यहां से की मॉडलिंग की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न से 2000 में रणदीप भारत आए। इंडिया वापस आकर रणदीप ने प्राइवेट एयरलाइन में भी मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम किया, जिसके साथ उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू की। 2001 में रणदीप को पहला ब्रेक मिला।  मीरा नायर की फिल्म 'मानसून वेडिंग' से। 'मानसून वेडिंग' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर गई थी। 

दूसरी फिल्म के चार साल इंतजार 

'मानसून वेडिंग' को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद भी 4 साल तक रणदीप को कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। इस बीच रणदीप ने थियेटर और टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया। बाद में रामगोपाल वर्मा ने उन्हें 2005 में अपनी फिल्म डी के लिए साइन किया। 

कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम

2005 में फिल्म डी करने के बाद रणदीप ने बैक-टू-बैक कई फिल्मों में काम किया। रणदीप अपनी हर फिल्म में कुछ अलग ही कर जाते थे। जिस्म-2 और मर्डर-3 का हॉट अंदाज हो या फिर सरबजीत का दिल दहला देने वाला लुक या फिर हाइवे का किडनैपर, रणदीप हर लुक में परफेक्ट दिखे। रणदीप बॉलीवुड में अबतक तकरीबन 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

25 दिनों मे कम किया 18 किलो वजन 

रणदीप किसी भी फिल्म को करने के लिए,  उसके रोल में एकदम फिट बैठने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये उन्होंने फिल्म सरबजीत के वक्त साबित कर दिया था। रणदीप ने फिल्म में सरबजीत के रोल के लिए खुद को लगातार भूखा रखा। फिल्म में जेल में बंद सरबजीत के रोल में जान डालने के लिए उन्होंने शूटिंग चलने तक केवल कॉफी और पानी पीकर दिन गुजारे। इसके पहले रणदीप ने सरबजीत की तरह दिखने के लिए महज 25 दिनों में 18 किलो वजन कम भी किया था।

टॅग्स :रणदीप हुड्डाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?