लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत कर रहीं है बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी को डेट, अपने जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

By वैशाली कुमारी | Updated: October 10, 2021 15:20 IST

रकुल प्रीत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं फैन्स इनके पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। उन्होंने उनके जन्मदिन के अवसर पर एक पोस्ट शेयर किया है  उसको देखने के बाद फैंस हैरान हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने जन्मदिन पर रकुल प्रीत सिंह ने तोहफा लेने की बजाय अपने फैंस को एक सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है रकुल प्रीत ने इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि "थैंक यू माय लव"

बॉलीवुड की कई सारी हिट फिल्मों में देखने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने बहुत ही कम समय में अपना नाम कमाया है। आज यानी 10 अक्टूबर को रकुल प्रीत का जन्मदिन है। अभिनेत्री बॉलीवुड की एक्ट्रेस मे गिनी जाती हैं जिनकी खूबसूरती की तारीफ अक्सर होती हैं। रकुल प्रीत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं फैन्स इनके पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। उन्होंने उनके जन्मदिन के अवसर पर एक पोस्ट शेयर किया है  उसको देखने के बाद फैंस हैरान हो गए हैं।

दरअसल अपने जन्मदिन पर रकुल प्रीत सिंह ने तोहफा लेने की बजाय अपने फैंस को एक सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है। उन्होंने आज अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। रकुल प्रीत बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी को डेट कर रहे हैं। कुछ ही घंटे पहले उन्होंने यह जानकारी पोस्ट के माध्यम से फैंस को दी। 

रकुल प्रीत ने पोस्ट में तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह जैकी भगनानी का हाथ थाम कर चलती हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। प्यार से भरे लम्हे की तस्वीर पीछे की तरफ से क्लिक की गई है। अभिनेत्री ने लाल रंग का आउटफिट पहना है तो वहीं जैकी ने काले रंग की जैकेट पहनी है। 

अभिनेत्री रकुल प्रीत ने इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि "थैंक यू माय लव तुम इस साल मुझे बर्थडे गिफ्ट के तौर पर मिले हो मेरी जिंदगी में और रंग भरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया मुझे लगातार इतना हंसाने के लिए तुम्हारा धन्यवाद! हम दोनों मिलकर अब और भी यादें संजोने वाले हैं।" रकुल प्रीत के इस पोस्ट को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहहैप्पी बर्थडेहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!