लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Mahesh Babu: पहली मुलाकात में दे बैठे थे दिल, नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की लव स्टोरी जानकर रह जाएंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Updated: August 9, 2021 07:23 IST

करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 10 फरवरी साल 2005 में दोनो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी को 16 साल हो चुके है। नम्रता शिरोडकर पति महेश बाबू से चार साल बड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर होने के साथ-साथ महेश बाबू फिल्म डायरेक्शन भी करते हैंमहेश ने साउथ इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थीसाल 2003 में उनकी फिल्म ‘ओक्काडू’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई

महेश बाबू साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। इनका नाम साउथ के सबसे महंगे कलाकारों में गिना जाता है। सुपरस्टार महेश बाबू का आज जन्मदिन है। उनका जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में नौ अगस्त को हुआ था। महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हाइयर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है।

महेश बाबू फिल्मों के अलावा अपनी पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर की वजह से भी सु्र्खियां बटोरते रहते हैं। आइए जानते है महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर इन दोनों कलाकारों की लव स्टोरी के बारे में।

फिल्मी कहानी की तरह है महेश बाबू की लव स्टोरी

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी के जैसी है। नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद ही नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक यह दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी किसी के भी सामने आने नहीं दिया था।

करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 10 फरवरी साल 2005 में दोनो शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनो कि शादी को अब 16 साल हो चुके है। नम्रता शिरोडकर पति महेश बाबू से चार साल बड़ी है।  नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू का एक बेटा और एक बेटी है। 

एक्टर होने के साथ-साथ महेश फिल्म डायरेक्शन भी करते हैं। महेश ने साउथ इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड एक्टर शुरुआत की थी। उन्होंने नीदा, पोरातम, शंखरवरम, बाजार रावड़ी जैसी कई फिल्में कीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी। साल 2003 में उनकी फिल्म ‘ओक्काडू’ ब्लॉक बस्टर साबित हुई। 2005 में आई उनकी फिल्म अथाडु तेलगू सिनेमा की शानदार फिल्म कही जाती है।

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमामहेश बाबूसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?