लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित बर्थडे स्पेशल: संजय दत्त ही नहीं इन एक्टर्स के लिए भी धड़क चुका है माधुरी दीक्षित का दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2018 07:38 IST

Happy Birthday Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है।

Open in App

मुंबई, 15 मई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बहतरीन डांस से सबके दिल में अपनी एक नई जगह बनाई है। माधुरी दीक्षित के डांस के फैन्स जितने भारत में है उतने ही दूसरे देशों में भी हैं।

माधुरी ने अब तक अपने फिल्मी करियर में दमदार और सुपरहीट फिल्में दी हैं। माधुरी का नाम कई बार उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया था। संजय दत्त, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ माधुरी का नाम जोड़ा गया है। माधुरी का शादी से पहले बॉलीवुड के कई सारे एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा जाता था। उनके कई सितारों के साथ अफेयर की बहुत सारी बातें सामने आईं थीं। आइए बताते हैं माधुरी के शादी के पहले के लिंकअप जिन्होंने जमकर बटोरी सुर्खियां।

संजय दत्त

माधुरी और संजय ने कई सुपरहीट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ने साजन और खलनायक जैसी सुपरहीट फिल्में दी हैं। एक जमाने में पर्दे पर दोनों को फैंस जमकर पसंद करते थे। लेकिन आज भी लोग उनकी जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। 90 के दशक में माधुरी और संजय के लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जाता है कि दोनों एक समय में शादी तक करना चाहते थे, लेकिन संजय के जेल जाने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।

अनिल कपूर

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने भी एक से बढ़कर एकक बेहतरीन फिल्में पर्दे पर पेश की हैं। 90 के दशक में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस जोड़ी ने राम-लखन और परिंदा जैसी सुपरहीट फिल्में दी हैं। लेकिन शादी शुदा अनिल कपूर के साथ माधुरी के अफेयर भी जमकर सुर्खियों में रहे। यह कहा जाता था कि उन दोनों का अफेयर चल रहा है। बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा बनी हुई थी कि अनिल और माधुरी का अफेयर काफी लंबे समय तक चला था। लेकिन दोनों ने कभी इस बात पर कोई मुहर नहीं लगाई थी।

सलमान खान

अपने समय में सलमान के साथ माधुरी ने एक से एक बेहतरीन फिल्में दीं।  फिल्म हम आपके हैं कौन रिलीज होने के बाद फैंस खुद चाहने लगे थे कि दोनों की शादी है। वहीं कहा भी जाता है कि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के करीब आने की काफी बातें सामने आईं थी।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के साथ भी माधुरी के लिंकअप की खबरें जमकर आईं। दोनों को लेकर खूब कहा गया कि शादी कर सकते हैं। यहां तक कि दोनों को कई अवार्ड फंक्शन में भी साथ देखा गया था।लेकिन खुद जैकी श्रॉफ ने माधुरी को केवल अपनी दोस्त बताया था।

मिथुन

श्रीदेवी के साथ मिथुन के इश्क के चर्चे हर किसी ने सुने हैं। लेकिन कहा जाता है कि माधुरी के साथ भी उनका अफेयर था। दोनों ने बहुत फिल्में तो साथ नहीं लेकिन फिर भी 90 के दशके पहले माधुरी और मिथुन के लिंकअप की खूब खबरें आईं।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?