लाइव न्यूज़ :

प्रभास से जुड़ा था काजल अग्रवाल का नाम, करना चाहती थीं शादी!

By अनिल शर्मा | Updated: June 19, 2021 11:54 IST

काजल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की। वह बैकग्राउंड डांस किया करतीं। साथ ही एक्टर बनने का सपना भी देखतीं। वह दिन आया 2004 में। इसी साल ऐश्वर्या राय की एक फिल्म रिलीज हुई- क्यों हो गया ना।

Open in App
ठळक मुद्देकाजल अग्रवाल और प्रभास की नजदीकियां साल 2010 में फिल्म डार्लिंग के सेट पर बढ़ी थींकाजल प्रभास संग शादी करना चाहती थींहालांकि प्रभास का परिवार इसके लिए राजी नहीं था

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा जब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान के लिए संघर्ष किया। एक मिडिल क्लास पंजाबी परिवार में जन्मी काजल को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। 19 जून 1985 को मुंबई में जन्मी काजल ने सेंट एन हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा ली थी। उन्होंने आगे जय हिंद कॉलेज से मास मीडिया की डिग्री हासिल की। 

बैकग्राउंड डांसर से हुई करियर की शुरुआतकाजल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की। वह बैकग्राउंड डांस किया करतीं। साथ ही एक्टर बनने का सपना भी देखतीं। वह दिन आया 2004 में। इसी साल ऐश्वर्या राय की एक फिल्म रिलीज हुई- क्यों हो गया ना। फिल्म में काजल ने ऐश्वर्या की छोटी बहन का किरदार निभाया था लेकिन अननोटिस ही रह गईं। इसके बाद काजल तमिल डायरेक्टर भारतीराजा की फिल्म बोमालट्टम में नजर आईं। जो 2008 में रिलीज हो पाई। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन सरजा और नाना पाटेकर अहम किरदारों में थे। इससे काजल लाइमलाइट में आईं।

प्रभास संग जुड़ा नामकाजल अग्रवाल और प्रभास की नजदीकियां साल 2010 में फिल्म डार्लिंग के सेट पर बढ़ी थीं। इसके बाद मीडिया में दोनों के बीच की अफेयर सुर्खियों में रहती। दोनों साथ-साथ नजर आते। इसके बाद दोनों दोबारा 2011 की परफेक्ट फिल्म में साथ नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता फिल्मी गलियारों में सुर्खियां बटौर रहा था। कहा जाता है कि काजल प्रभास के लिए बेहद सीरियस थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं। एक बार खुद काजल ने शादी के लिए प्रभास का नाम लिया था। Feet Up with the Stars Telugu नाम के शो में काजल से तीन सवाल किए थेः किल, हूकअप और शादी। इसके लिए काजल के सामने तीन नाम रखे गए- रामचरण, जूनियर एनटीआर और प्रभास। काजल ने तब किल में रामचरण का नाम लिया था जबकि हूकअप के लिए जूनियर एनटीआर का और शादी के लिए प्रभास के नाम लिया था।

टॅग्स :काजल अग्रवालप्रभासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!