लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: बेहद स्टाइलिश हैं 'सनी-सनी' गर्ल एवलिन शर्मा, बाहुबली प्रभास के साथ कर चुकी हैं काम

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 08:03 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) ने अपने करियर के दौरान कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। वह अपनी स्टाइलिश लुक्स के लिए पॉपुलर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग को पसंद करने वाली एवलिन ने बहुत कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।एवलिन को बॉलीवुड की फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस देखा जाता रहा है।पिछले साल ही एलविन शर्मा ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग सगाई की है।

बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 जुलाई 1986 को जर्मनी में पैदा हुई एवलिन आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एवलिन के पिता पंजाबी, जबकि मां जर्मन मूल की हैं। 2006 में आई फिल्म ‘टर्न लेफ्ट’ से एवलिन शर्मा ने फिल्मी करियर में डेब्यू किया था। 

कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग को पसंद करने वाली एवलिन ने बहुत कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एवलिन शर्मा को करीब आठ भाषाएं आती हैं। इनमें इंग्लिश, हिंदी, जर्मन, स्पेनिश, थाई, टेगलॉग (Tagalog), फिलिपिनो, फ्रेंच और डच  शामिल हैं। एवलिन को बॉलीवुड की फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस देखा जाता रहा है। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। 

बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग हो चुकी है सगाई

पिछले साल ही एलविन शर्मा ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग सगाई की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। ये दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद जाकर इन्होंने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि एलविन शर्मा अपनी न्यूड पेंटिंग की वजह से भी कई दिनों तक सुर्खियों में रही थी। 

न्यूड पेंटिंग को लेकर आई थी चर्चा में

दरअसल, एलविन शर्मा के आर्टिस्ट दोस्त रोहन जोगलेकर एक दिन उनके पास आए और उन्होंने कहा कि वे उनकी न्यूड पेंटिंग बनाना चाहते हैं। रोहन को इस पोर्ट्रट को पूरा करने में सात महीने लगे और फिर उन्होंने यह पेंटिंग एवलिन को गिफ्ट के रूप में दी।  'ये जवानी है दीवानी', 'यारिया', 'नौटंकी साला', 'मैं तेरा हीरो', 'हिन्दी मीडियम' और शाहरुख खान के साथ 'जब हैरी मेट सजल' में एलविन अलग-अलग किरदार में नजर आ चुकी हैं। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच