लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर खास, जानिए आयुष्मान कैसे बने आम इंसान से खास

By वैशाली कुमारी | Updated: September 14, 2021 11:12 IST

आयुष्मान ने महज 17 साल की उम्र में 'पॉपस्टार्स' शो में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा प्रतियोगी बने। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान ने रेडियो में बतौर आरजे काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देउनका रेडियो का हिट शो 'मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहाफिल्मी करियर की शुरुआत में आयुष्मान ने 'विकी डोनर' फिल्म के साथ श्रीगणेश किया

मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर की लिस्ट में शामिल आयुष्मान खुराना की प्रसिद्धि किसी से छुपी हुई नहीं है। बात अदाकारी की हो या खूबसूरती की आयुष्मान हर जगह अव्वल आते हैं। आज 14 सितंबर को उनका जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताएंगे कि कैसे एक आम इंसान से आयुष्मान बॉलीवुड का सितारा बन गए।

आयुष्मान ने महज 17 साल की उम्र में 'पॉपस्टार्स' शो में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा प्रतियोगी बने। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान ने रेडियो में बतौर आरजे काम किया। उनका रेडियो का हिट शो 'मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। फिल्मी करियर की शुरुआत में आयुष्मान ने 'विकी डोनर' फिल्म के साथ श्रीगणेश किया। इस फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार थे। आयुष्मान की इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी और बॉलीवुड में कई सारी फिल्में उनके खाते में आ गई। हिट फिल्में नौटंकी साला, बेवकूफियां, शुभ मंगल सावधान, दम लगा कर हईशा जैसी कई फिल्में आयुष्मान ने की है। 

आपको बता दें कि आयुष्मान ने विकी डोनर फिल्म करने से पहले ही साल 2004 में एक बार स्पर्म डोनेट किया था। आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने सिर्फ अपने पिता को बताया था और पिता ने उनकी मां को समझाया। शुरुआत में माँ को समझाने में काफी वक्त लग गया था।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग में मशरूफ है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी शूटिंग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में की थी।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?