लाइव न्यूज़ :

आशा भोसले ने की थी दुगने उम्र के लड़के से शादी, फिर 47 साल कि उम्र में किया आरडी बर्मन से विवाह

By वैशाली कुमारी | Updated: September 8, 2021 11:57 IST

आशा भोंसले जब 16 साल की थी तो उन्होंने अपने से दुगने उम्र के व्यक्ति से शादी की थी और इसके बाद उन्होंने 6 साल छोटे संगीतकार आरडी बर्मन से फिर शादी की। 

Open in App
ठळक मुद्देआशा भोंसले ने अपने करियर में 20 भाषाओं में करीब 12000 से भी अधिक गाने गाए हैंसाल 1956 में आशा भोंसले की मुलाकात संगीतकार आरडी बर्मन से हुईआशा जब 47 साल की थी तो उन्होंने बर्मन साहब से शादी रचाई

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले ने कई भाषाओं में गाना आए हैं। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। 

आशा भोंसले ने अपने करियर में 20 भाषाओं में करीब 12000 से भी अधिक गाने गाए हैं। उनके फैंस आज भी उनके गाने को पसंद करते हैं। आशा भोंसले जब 16 साल की थी तो उन्होंने अपने से दुगने उम्र के व्यक्ति से शादी की थी और इसके बाद उन्होंने 6 साल छोटे संगीतकार आरडी बर्मन से फिर शादी की। 

यह बात उन दिनों की है जब आशा भोंसले ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। तब वह महज 16 साल की थी और उन्हें अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव से मोहब्बत हो गई थी। गणपत राव 31 साल के थे यह बात जानते हुए भी आशा भोंसले ने शादी कर ली। हालांकि इस बात पर परिवार वालों ने विरोध जताया लेकिन आशा भोंसले एक नहीं मानी यहां तक कि इस रिश्ते की वजह से लता जी ने काफी वक्त तक आशा जी से बात नहीं की। कुछ दिनों के बाद इनकी शादी टूट गई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। 

साल 1956 में आशा भोंसले की मुलाकात संगीतकार आरडी बर्मन से हुई। बर्मन साहब ने उन्हें तीसरी मंजिल के गानों के लिए संपर्क किया था। इधर पंचम दा और उनकी पत्नी रीता पटेल के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था और आशा भोंसले और गणपतराव अलग हो चुके थे। इस जोड़ी ने आगे चलकर कई सुपरहिट गाने बनाएं। आशा जब 47 साल की थी तो उन्होंने बर्मन साहब से शादी रचाई। आरडी बर्मन उनसे उम्र में 6 साल छोटे थे। शादी के 14 साल बाद आर डी बर्मन का निधन हो गया।

टॅग्स :आशा भोसलेआरडी बर्मनबॉलीवुड सिंगरहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?