लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: इस अभिनेत्री से था आलोक नाथ का अफेयर, पढ़ें कुछ अनछुए किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2018 06:05 IST

बॉलीवुड के बाबूजी यानि आलोक नाथ का आज जन्मदिन है। आज वह 62 साल के हो जाएंगे।

Open in App

बॉलीवुड के बाबूजी यानि आलोक नाथ का आज जन्मदिन है। आज वह 62 साल के हो जाएंगे। टीवी पर और फिल्मों में संस्कारी बापूजी वाली इमेज बनाने वाले आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को दिल्ली में हुआ था। आलोक नाथ ने अपने करियर में लगभग 140 फिल्में और 15 से भी ज्यादा टीवी सिरियल्स किए हैं, जिसमें उनके ज्यादातर किरदार बाबूजी के रहे हैं, लेकिन उनके बाबूजी बनने के पीछे भी एक वजह है जो आपको हैरान कर देगी।

आलोक का शुरुआती दौर

आलोक नाथ को बचपन से ही पिता का किरदार निभाने का शौक था। ऐसे में जब वह फिल्मों में आए तो कभी भी हीरो बनने की चाहते उनकी नहीं थी।आलोक नाथ की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, बस यहीं 

 करियर की शुरुआत

साल 1980 में आई फिल्म 'गांधी' से आलोक नाथ को हिंदी सिमेना में अपना पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म के बाद 5 साल तक उनके हाथ कोई अच्छी फिल्म नहीं लगी। इस दौरान 2 साल तक उन्होंने नादिरा बब्बर के साथ थिएटर में 30 से 40 शॉर्ट फिल्मों मे काम भी किया। 5 साल बाद करीब उनको दिलीप कुमार स्टारर फिल्म 'मशाल' में एक छोटे से किरदार के लिए ऑफर आया और फिर छोटे छोटे किरदारों के साथ वह आगे बढ़ते गए।  1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक'से आलोक नाथ इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम रहे।

पिता बनने से किया था इनकार

एक समय ऐसा था जब एक्टर जीतेंद्र के पीछे डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर की लाइन लगी रहती थी। उस दौर में आलोक नाथ ने एक फिल्म में उनका पिता बनने से साफ इनकार कर दिया था। इस बार में खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में  बताया था।

 ऑन स्क्रीन रोमांस

आलोक नाथ के संस्कारी किरदारों का इंप्रेशन इतना गहरा रहा है कि लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में भी की है। इनमें से एक फिल्म थी 'कामाग्नि'। इस फिल्म में वो न केवल टीना मुनीम के साथ रोमांस करते नजर आए, बल्कि फिल्म 'कामाग्नि' में आलोक नाथ ने लव मेकिंग सीन भी किए थे।

अभिनेत्री से अफेयर

आलोकनाथ ने 'कामाग्नि' में लव मेकिंग सीन्स भी किए हैं। साथ ही फिल्म 'बुनियाद' में वो फ्रीडम फाइटर मास्टर हवेलीराम के किरदार में नजर आए थे। कहते हैं आलोकनाथ का अफेयर नीना गुप्ता से भी था। नीना फिल्म 'बुनियाद' में उनकी छोटी बहू के रोल में नजर आई थीं।

नया रूप

इसी साल आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी बाबूजी की छवि को स्क्रीन पर एक नए अंदाज में पेश किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इस फिल्म में वह बिलकुल कूल बाबूजी के किरदार में नजर आए थे, जो छुप-छुप कर दारु पीता है और इस उम्र में अपनी बैचलर्स पार्टी को एम्सटर्डम में एन्जॉय करता है।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया