लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: पहली फिल्म फ्लॉप देने के बाद इस फिल्म से बदला था अक्षय खन्ना का लक, जानें कैसे बनाई प्रेमी, विलेन और कॉमेडियन के रूप में पहचान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2020 08:46 IST

अक्षय ने 'ताल', 'लावारिस', 'दिल चाहता है', 'हमराज' और 'रेस' जैसी फिल्में की। उन्होंने अपने छोटे से करियर में दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड तथा कई अन्य अवॉर्ड भी जीते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर तरह की फिल्में करके फैंस के दिलों में घर करने वाले एक्टर अक्षय खन्ना का आज जन्मदिन है।अक्षय का जन्म साल 28 मार्च 1975 को हुआ था।

हर तरह की फिल्में करके फैंस के दिलों में घर करने वाले एक्टर अक्षय खन्ना का आज जन्मदिन है। अक्षय का जन्म साल 28 मार्च 1975 को हुआ था। वे एक्टर राहुल खन्ना के छोटे भाई हैं। पिता विनोद खन्ना स्टार की वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए कोई परेशानी नहीं हुई और आसानी से एंट्री मिल गई, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की और कई हिट फिल्में कीं।

पहली फिल्म हुई फ्लॉप

अक्षय ने 1997 में  फिल्म हिमालयपुत्र से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने ही प्रोड्यूस किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि यह जरूर था कि लोगों ने उनके अभिनय को नोटिस किया। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर ने अक्षय के करियर में चार चांद लगा दिए और इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। बॉर्डर फिल्म के बावजूद अक्षय को एक और फिल्म कि तलाश थी ताकि उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता की पहचान दिलाए।

आमिर से बदला रोल 

फिल्म दिल चाहता है अक्षय के करियर बेस्ट फिल्म मानी जाती है। तीनों की दोस्ती की कहानी बयां करती इस फिल्म में आमिर और अक्षय के रोल की अदला-बदली हुई है। फैंस को शायद ही पता हो कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट आमिर की जगह अक्षय और अक्षय की जगह आमिर को रख कर की जा रही थी। बाद में किसी वजह से दोनों के रोल आपस में बदल गए थे।

बदला लक

अक्षय के करियर के लिए साल 2001 लकी साबित हुआ। इस साल उन्हें फिल्म दिल चाहता मिली। इस फिल्म से उनकी सफलता का दौर शुरु हो गया। उन्होंने सिर्फ हीरो के ही किरदार नहीं निभाए बल्कि विलेन के किरदार में भी नजर आए। अक्षय को दर्शकों ने दोनों किरदारों में पसंद किया। निगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी तक हर तरह का किरदार अक्षय ने निभाए।

कभी प्रेमी, कभी विलेन तो कभी देश भक्त बने

एक्टर के फिल्मी करियर में शुरुआती दौर थोडे़ कठीन होने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अक्षय ने  अपने करियर में हर तरह के रोल पर्दे पर प्ले किए हैं। फिल्म दिल चाहता है में एक प्रेमी के रूप में उनको जमकर सराहा गया। अक्षय ने कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया और हंगामा, हलचल, मेरे बाप पहले आप जैसी हिट कॉमेडी फिल्में दर्शकों को दीं। वहीं, 1997 में आई फिल्म बॉर्डर में सेना के जवान के किरदार में दिखे। अगर विलेन की बात की जाए तो फिल्म रेस 3 में अक्षय खन्ना विलेन बने दिखाई दिए। इन सभी फिल्मों में अक्षय खन्ना कभी प्रेमी, कभी विलेन तो कभी देश भक्त बने दिखाई दिए।

गहरी छाप छोड़ी

फिल्म गांधी, माय फादर में उन्होंने मोहनदास गांधी के चौथे बेटे हरिलाल गांधी का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्होंने साबित कर दिया था कि गंभीर रोल को भी निभाने की क्षमता उनमें है। अक्षय लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ढिशूम में नजर आए थे। भले ही अक्षय कम ही फिल्में करते हैं, लेकिन हर फिल्म में अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

ये फिल्में भी कीं

अक्षय ने 'ताल', 'लावारिस', 'दिल चाहता है', 'हमराज' और 'रेस' जैसी फिल्में की। उन्होंने अपने छोटे से करियर में दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड तथा कई अन्य अवॉर्ड भी जीते हैं।

टॅग्स :अक्षय खन्नाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?