लाइव न्यूज़ :

'तुर्रम खां' बनने वाले हैं राजकुमार राव, नुसरत भरूचा के साथ लगाएंगे तड़का

By विवेक कुमार | Updated: September 10, 2018 15:30 IST

'तुर्रम खां' को अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 10 सितम्बर: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। एक के बाद एक करके उनके पास कई बड़ी फ़िल्में हैं। जल्द ही राजकुमार राव हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'तुर्रम खां' में नजर आएंगे।  इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी होंगी। कॉमेडी बेस्ड फिल्म 'तुर्रम खां' की कहानी उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे की है। 

'तुर्रम खां' को अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। नुसरत भरूचा अभी हाल ही में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आई थीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। 

बता दें कि इससे पहले राजकुमार राव और डायरेक्टर हंसल मेहता साथ नजर आ चुके हैं। यह दोनों की पांचवीं है। वहीं नुसरत इससे पहले राजकुमार राव के साथ 'लव सेक्स और धोखा' में नजर आ चुकी हैं। 

फिल्म 'तुर्रम खां' को लेकर नुसरत कहती हैं, "मुझे हंसल सर का सिनेमा बेहद पसंद है और मैं यूपी की इस देसी कैरेक्टर को निभाने के लिए एक्साइटेड हूं। दर्शक मुझे एकदम अलग अंदाज में देखेंगे। पिछले कुछ वर्षों में बतौर एक्टर राज की जर्नी प्रेरित करने वाली रही है। दोनों के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं।" 

 फिल्म 'तुर्रम खां' की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फ़िलहाल इस फिल्म को लेकर राजकुमार राव काफी उत्साहित हैं उन्होंने नुसरत को लेकर कहा कि मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है वो कमाल की एक्ट्रेस हैं। मैं उन्हें अपने ऑडिशन के दिनों से जानता हूं। हम दोनों की जोड़ी धमाल मचाने वाली है।  

टॅग्स :राजकुमार रावनुसरत भरूचाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!