लाइव न्यूज़ :

गोविंदा के 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: August 24, 2020 14:18 IST

चहल हमेशा से ही सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं और अपने वीडियोज के जरिए क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। इस मामले में चहल की मंगेतर भी किसी से कम नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इन दिनों धनश्री वर्मा का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री वर्मा गोविंदा के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपनी लाइफ पार्टनर की खोज कर ली है। चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई की है। धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं और कोरियाग्राफर हैं। धनश्री वर्मा की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में धनश्री वर्मा गोविंदा के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में धनाश्री लड़कों के ग्रुप के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। धनश्री का यह डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में धनश्री ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो में बहुत सारे और भी डांसर्स नजर आ रहे हैं। 

चहल ने शेयर की थी एक खूबसूरत तस्वीर

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में ये कपल मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है और चहल हाथ से हार्ट शेप बनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में चहल ने कैमरे और गुलाब की इमोजी के साख लिखा है, 'हम इस प्यार को तस्वीर में बनाते हैं।'

8 अगस्त  को धनश्री के साथ चहल ने किया था सगाई का ऐलान

चहल ने 8 अगस्त  को धनश्री के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था, जो पेशे से एक डॉक्टर, यूट्यूबर और कोरियाग्राफर हैं। चहल को उनकी टीम के कई साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी थी, जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा प्रमुख हैं। युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अब तक 52 वनडे और 42 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए थे। अब ये स्पिनर आईपीएल सीजन-13 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलता नजर आएगा, जो 19 सितंबर से शुरू होगा।

टॅग्स :वायरल वीडियोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?