लाइव न्यूज़ :

'धाकड़' टीम के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंची कंगना रनौत ने ज्ञानवापी मामले में दिया बड़ा बयान- काशी के कण-कण में शिव, उन्हें...

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2022 10:08 IST

वहीं दर्शन करने के बाद मीडिया ने कंगना से ज्ञानवापी विवाद पर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि बाबा को किसी संरचना की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, जैसे मथुरा के कण में कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण में राम है वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म धाकड़ की पूरी टीम के साथ बुधवार काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थींकंगना ने ज्ञानवापी विवाद पर कहा कि शिव को किसी संरचना की जरूरत नहीं है

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची। यहां वह अपनी आगामी फिल्म धाकड़ की पूरी टीम के साथ बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। कंगना ने धाकड़ टीम के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने की तस्वीरें  सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

वहीं दर्शन करने के बाद मीडिया ने कंगना से ज्ञानवापी विवाद पर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि बाबा को किसी संरचना की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, जैसे मथुरा के कण में कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण में राम है वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। बकौल कंगना रनौत- उन्हें किसी संरचना की जरुरत नहीं है। इस दौरान कंगना ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ज्ञानवापी सर्वे के दौरान मस्जिद में वजू स्थल पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। हिंदू पक्ष के दावे पर मुस्लिम पक्ष उसे फव्वारा करार दिया है। मामला स्थानीय अदालत सहित सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में गुरुवार को अहम सुनवाई करेगा। जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा की खंडपीठ के सामने उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों को नोटिस का जवाब दाखिल करना है।

टॅग्स :कंगना रनौतज्ञानवापी मस्जिदKashiवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?