लाइव न्यूज़ :

Gunjan Saxena Review: देशभक्ति और बहादुरी के जज्बे को बखूबी दर्शाती है 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल', जाह्नवी कपूर की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 13:24 IST

‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ के रूप में एक और फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के निर्देशक शरण शर्मा ने फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर पर भरोसा किया और वह इस पर पूरी तरह से खड़ी उतरी हैं। ये कहानी है तीस साल पहले के लखनऊ में रहने वाली एक लड़की की, जिसका सपना पायलट बनना है। गुंजन के पिता को अपने बेटी पर पूरा भरोसा होता है और वह उसका साथ कभी नहीं छोड़ते।

रेटिंगः 3.5 स्टारडायरेक्टरः शरण शर्मा कलाकारः जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी और विनीत कुमार सिंह

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिल रहा है। फैंस जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर पहली बार किसी बायोपिक फिल्म में नजर आईं हैं और उन्होंने अपने किरदार से फिल्म में जान फूंकने का काम किया है। 

फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा ने फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर पर भरोसा किया और वह इस पर पूरी तरह से खड़ी उतरी हैं। फिल्म में दिखाए गए हर एक किरदार ने फैंस को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। खास बात ये है कि फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं। असल में भी गुंजन की जिंदगी में उनके पिता का अहम रोल माना जाता है। 

कलाकारों ने किया है जबरदस्त काम

विनीत कुमार और अंगद बेदी भी काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। ये कहानी है तीस साल पहले के लखनऊ में रहने वाली एक लड़की की, जिसका सपना पायलट बनना है। बचपन से ही इस तरह की सपना देखने वाली इस लड़की को देख मां को लगता है कि वहव उसका बचपना है। वहीं भाई की ओर से भी गुंजन को अपने सपने को सच करने का साथ नहीं मिलता। 

पिता से मिलता है गुंजन को उड़ान भरने का सहास

लेकिन गुंजन के पिता को अपने बेटी पर पूरा भरोसा होता है और वह उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। गुंजन कमर्शियल पायलट बनने की कोशिशें शुरू करती है और एक दिन एयरफोर्स पायलट बन जाती है। वहां गुंजन की एक सेंटीमीटर हाइट और वेट दोनों बाधा बनते हैं. गुंजन उस बाधा को भी पार करती है लेकिन उसके बाद पुरुषों के बीच एक महिला का होना कम चुनौतीपूर्ण नहीं होता है। फिल्म काफी मोटिवेटेड है जिसे डायरेक्टर ने बखूबी पर्दे पर उतारा है। 

टॅग्स :गुंजन सक्सेना द करगिल गर्लजाह्नवी कपूरपंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम