लाइव न्यूज़ :

गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा 2 बिलियन व्यूज पार करने वाला पहला वीडियो बना, मनाया गया जश्न

By वैशाली कुमारी | Updated: October 15, 2021 16:53 IST

श्री गुलशन कुमार ने वैष्णो देवी मंदिर में आगंतुकों को हमेशा खाना खिलाया था और भूषण कुमार ने अब अपने पिता के उसी नेक काम और पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनका अनुसरण किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और एमडी ने अपने पिता की हनुमान चालीसा को श्रद्धांजलि के रूप में, एक आरती भी होस्ट की। श्री गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा को यू ट्यूब पर 2 बिलियन बार देखे जाने पर जश्न मनाया गया

भूषण कुमार ने शुरू से ही पूरी मेहनत और पूरी लगन से टी-सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ाया है। अपने पिता, श्री गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा को यू ट्यूब पर 2 बिलियन बार देखे जाने पर जश्न मनाते हुए, डायनामिक प्रोड्यूसर ने आज एक लंगर का आयोजन किया। श्री गुलशन कुमार के भक्ति गीत के सम्मान में आयोजित लंच कार्यक्रम में भूषण कुमार के साथ उनकी मां, कृष्ण कुमार, तुलसी कुमार और खुशाली कुमार भी मौजूद थे। परिवार के अतिरिक्त कार्यक्रम में गायक हरिहरन और संगीतकार ललित सेन भी लंगर में मेहमानों की सेवा के लिए मौजूद थे।

श्री गुलशन कुमार ने वैष्णो देवी मंदिर में आगंतुकों को हमेशा खाना खिलाया था और भूषण कुमार ने अब अपने पिता के उसी नेक काम और पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनका अनुसरण किया है। टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और एमडी ने अपने पिता की हनुमान चालीसा को श्रद्धांजलि के रूप में, एक आरती भी होस्ट की, जिसने, भारत में पहली बार, 2 बिलियन व्यू का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके उपलक्ष्य में, निर्माता और निर्देशक ने मित्रों और पूरे टी-सीरीज परिवार के लिए एक लंगर का आयोजन किया ।

भूषण कुमार का यह प्रयास निश्चित रूप से दिल को छू लेने वाला है और अपने पिता की उस प्रसिद्ध विरासत को आगे ले जाने के लिए उन्हें कोटि कोटि सलाम!

टॅग्स :गुलशन कुमारBhushan Kumarतुलसी कुमारखुशाली कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीTishaa Kumar Funeral Video: रोया बॉलीवुड, अंतिम विदाई में शामिल हुए ये दिग्गज सितारे

बॉलीवुड चुस्कीयूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर के मामले में टी-सीरीज की बादशाहत खत्म, 26 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ने भूषण कुमार के चैनल को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्कीदिव्या खोसला ने हटाया पति का सरनेम, उड़ी तलाक की अफवाह, एक्ट्रेस ने झूठी खबरों का दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्कीमुश्किलों में आदिपुरुष की निर्माण टीम, इलाहाबाद HC ने निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखक को किया तलब, केंद्र सरकार से समिति गठन को कहा, जानें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?