लाइव न्यूज़ :

Gulabo Sitabo Trailer: फुल मसाला है गुलाबो सिताबो का ट्रेलर, अमिताभ-आयुष्मान के बीच दिखी हवेली को लेकर जंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 16:37 IST

ट्रेलर में आप अमिताभ को एक बूढ़े खूसट के रूप में देखेंगे तो वहीं आयुष्मान भी एकदम अलग रूप में हैं, इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही थी और अब जब इसका ट्रेलर आ गया है तो फैन्स के उत्साह का ठिकाना नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैयह फिल्म 12 जून को रिलीज़ हो रही है

आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 12 जून को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के लिए आपको सिनेमाघर में जाकर टिकट कटाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इसे थिअटर में पर नहीं बल्कि OTT प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज़ किया जा रहा है। बता दें कि गुलाबो सिताबो एक ड्रामा और कॉमिडी फिल्म परिवारिक फिल्म है।

गुलाबो सिताबो का ट्रेलर आ चुका है और ये फुल मसाला है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ने खुद इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है।

कैसा है ट्रेलर

 गुलाबो सिताबो को डायरेक्टर शूजित सरकर ने बनाया है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक गुस्सैल मकान मालिक बने हैं तो वहीं आयुष्मान खुराना एक चालाक किरायेदार के रूप में हैं। इस फिल्म की कहानी इन दोनों की नोंकझोक, ड्रामा और कॉमेडी को मिलाकर बनी है। ट्रेलर में अमिताभ और आयुष्मान के बीच एक हवेली को लेकर जंग दिखाई पड़ रही है। अमिताभ एक हवेली के मालिक दिखाए गए हैं। जो अकेले हैं वहीं, आयुष्मान इस हवेली का किरायदार है, जो हेवली की कमियां अमिताभ को गिनाता नजर आता है। लेकिन इसी बीच अमिताभ हवेली को बेचने का फैसला लेते हैं, जिसके बाद दोनों कोर्ट के चक्कर में फंसते हैं। ट्रेलर भावनाओं को जोड़ता नजर आ रहा है। ट्रेलर में दोनों की स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिल रही है।ट्रेलर में आप अमिताभ को एक बूढ़े खूसट के रूप में देखेंगे तो वहीं आयुष्मान भी एकदम अलग रूप में हैं। इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही थी और अब जब इसका ट्रेलर आ गया है तो फैन्स का दिल खुश हो गया है।

ये अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की साथ में पहली फिल्म है। वहीं शूजित सिरकार के साथ आयुष्मान ने दूसरी बार काम किया है। इससे पहले आयुष्मान और शूजित ने फिल्म विक्की डोनर में साथ काम किया था

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच