लाइव न्यूज़ :

'जब भी मैं असहाय होती खुद को कमरे में बंद कर रोने लगती', एक्ट्रेस गुल पनाग ने बुरे दिनों की सुनाई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2021 12:35 IST

एक्ट्रेस ने लिखा- यह सिर्फ खुशी, उपलब्धि  और लक्ष्य को पाने की बातभर नहीं है। मैं भी कभी अभिभूत हो जाती हूं, कभी असहाय तो कभी निराश हो जाती हूं। मैंने भी खुद को कमरे में बंद कर रोया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुल पनाग ने अपने बुरे दिनों को याद किया हैइंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाई हैबताया कि वह भी जब असहाय महसूस करती थीं खुद को कमरे में बंद कर रोती थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने बुरे दिनों की आपबीती सुनाई है। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपने बुरे दिनों के बारे में बात की है बल्कि इससे लोगों को सीख भी दी है। गुल पनाग ने एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ एक लंबा नोट लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं कि जब भी वह कभी असहाय या निराश होती थीं खुद को एक अंधेरे कमरे में बंद कर रोने लगती थीं।

एक्ट्रेस ने लिखा- यह सिर्फ खुशी, उपलब्धि  और लक्ष्य को पाने की बातभर नहीं है। मैं भी कभी अभिभूत हो जाती हूं, कभी असहाय तो कभी निराश हो जाती हूं। मैंने भी खुद को कमरे में बंद कर रोया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हर छोटी या बड़ी उपलब्धि उन दिनों से तय होती है जब आपको लगता है कि आप बेकार और फेल होने वाले हैं। या फिर आप आगे बढ़ नहीं सकते।

एक्ट्रेस ने बुरे वक्त से बाहर निकलने की टिप्स भी दी है। पोस्ट में अपनी कमजोरियों के बारे में बात करते हुए गुल पनाग ने कहा कि  'ऐसे समय से निकलने के लिए मेरे पास टिप्स हैं जो मुझे मेरी जिन्दगी से मिले हैं। एक्ट्रेस ने लोगों को दौड़ने की सलाह दी। कहा- सबसे पहले रनिंग, इसका मतलब ये नहीं कि एक्ससाइज करे, दौड़ लगाएं। इससे आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। थोड़ा ब्रेक लें और सोचे कि आपका लक्ष्य क्या है। दूसरा है पॉज को हिट करना, और उस पल में उन 5 चीजों को जल्दी से सूचीबद्ध करना जिनके लिए आप आभारी हैं।

 एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने भी हार का सामना किया है। और मेरी इन बातों से आप प्रेरणा ले सकें। गुल पनाग एक बहुत अच्छी पायलट हैं। इस बारे में बात करते हुए कहा कि पायलट बनने के लिए भी मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी इसका लाइसेंस लेना इतना आसान नहीं था। इसके लिए मुझे 5 साल मेहनत करनी पड़ी। 

टॅग्स :गुल पनागबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!