लाइव न्यूज़ :

जब गोविंदा के पास घर का सामान खरीदने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे, मां के साथ फूट-फूटकर रोए थे

By अनिल शर्मा | Updated: December 21, 2021 09:52 IST

गोविंदा मंगलवार (21 दिसंबर)  को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। गोविंदा ने विरार की एक चॉल से बॉलीवुड के एक सच्चे सुपरस्टार तक का सफर तय किया। 58 साल के इस सफर में गोविंदा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदा ने 1986 में लव 86 से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाखुद को 80 और 90 के दशक के एक प्रमुख सितारे के रूप में स्थापित किया

मुंबईः 90 के दशक के 'हीरो नंबर 1' के रूप में खुद को स्थापित करनेवाले गोविंदा को छोटे होने पर बड़े संघर्षों का सामना करना पड़ा था। उनके जन्म से पहले ही उनका परिवार कठिन समय का सामना कर रहा था। गोविंदा के पिता अरुण आहूजा ने एक फिल्म का निर्माण किया था जो बॉक्स ऑफिस पर विफल रही थी।

गोविंदा मंगलवार (21 दिसंबर)  को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। गोविंदा ने विरार की एक चॉल से बॉलीवुड के एक सच्चे सुपरस्टार तक का सफर तय किया। 58 साल के इस सफर में गोविंदा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास घर का सामान खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। तब उनकी मां और वे फूट-फूटकर रोए थे।

1997 में इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में, गोविंदा ने बताया था कि एक समय में किराने का सामान भी खरीदने में सक्षम नहीं थे। और उनके बकाए को लेकर उनको अपमानित भी किया गया था। गोविंदा ने बताया था- “बनिया मुझे घंटों खड़ा करता था क्योंकि वह जानता था कि मैं सामान के लिए भुगतान नहीं करूंगा। एक बार मैंने दुकान पर जाने से मना कर दिया। मेरी मां रोने लगी और मैं उनके साथ रोने लगा।"

गोविंदा ने 1986 में लव 86 से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने इलजाम, आंखें, राजा बाबू, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां और हसीना मान जाएगी जैसी हिट फिल्मों के साथ खुद को 80 और 90 के दशक के एक प्रमुख सितारे के रूप में स्थापित किया। उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस मूव्स के लिए प्रशंसा हासिल की।

 गोविंदा कहते हैं कि मैं ऑस्कर जीतने का सपना देखता हूं तो लोग लोग हंसते हैं। वे कहते हैं, 'वह ठीक से अंग्रेजी भी नहीं बोल सकता, उसे ऑस्कर क्या मिलेगा?' लेकिन अगर कुछ नहीं से मैं गोविंदा बन सका, तो निश्चित रूप से गोविंदा से मैं कुछ बन सकता हूं।

गोविंदा आखिरी बार बड़े पर्दे पर रंगीला राजा में नजर आए थे। पिछले कुछ हफ्तों से वह म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना पहला सिंगल- टिप टिप पानी बरसा रिलीज किया है। उनका तीसरा गाना हैलो जल्द ही रिलीज होनेवाला है।

टॅग्स :गोविंदागोविंदा कॉमेडीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!