लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच सरकार शुरू करेगी नई पहल, फिल्म की शूटिंग के लिए जारी की जाएगी SOP

By भाषा | Updated: July 7, 2020 16:50 IST

भारत में फिल्मों की शूटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लेकर आने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देजावड़ेकर ने कहा कि 80 से अधिक विदेशी फिल्म निर्माता फिल्म सुविधा कार्यालय का लाभ उठा चुके हैं।भारत में अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए उन्होंने एकल खिड़की सुविधा का लाभ उठाया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार भारत में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लेकर आने वाली है। साथ ही सरकार फिल्म निर्माण को गति देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगी। फिक्की की ओर से आयोजित ‘‘फिक्की फ्रेम्स 2020’’ के उद्घाटन सत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने उक्त बातें कहीं। 

मीडिया और मनोरंजन को भारत की सौम्‍य शक्ति यानी ‘सॉफ्ट पावर’ बताते हुए उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सभी हितग्राहियों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार फिल्मों की शूटिंग को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म निर्माण का काम जो कोरोना संक्रमण की वजह से ठहर गया था, उस तेजी के साथ फिर से शुरू करने के लिए सरकार निर्माण के सभी क्षेत्रों मसलन टेलीविजन सीरियल, फिल्म निर्माण, सह-निर्माण, एनिमेशन और गेमिंग को प्रोत्साहित करेगी। हम जल्द ही उन उपायों की घोषणा करेंगे।’’ 

जावड़ेकर ने कहा कि 80 से अधिक विदेशी फिल्म निर्माता फिल्म सुविधा कार्यालय का लाभ उठा चुके हैं। भारत में अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए उन्होंने एकल खिड़की सुविधा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि ‘‘फिक्की फ्रेम्स 2020’’ में होने वाली चर्चाओं से निश्चित तौर पर नए और नवप्रर्वतक विचार सामने आएंगे जिनपर आगे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘‘वर्चुअल’’ (आभासी) उद्घाटन को ही अब नई सामान्‍य स्थिति माना जाना चाहिए और ये वर्चुअल स्थान ही वास्तविक साझेदारियां करने के लिए नए स्थान हैं।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!