लाइव न्यूज़ :

Good Newwz Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' ने बनाया ये रिकॉर्ड, सलमान की 'दबंग 3' को छोड़ा पीछे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 10:38 IST

फिल्म 'गुड न्यूज' में सभी कलाकारों ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है। यह फिल्म दर्शकों खूब पसंद आ रही है। पहले दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमल्टी स्टारर गुड न्यूज हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई हैफिल्म ने छह दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और किआरा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम भूमिका में हैं।

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग की। फिल्म का तीसरे और चौथे दिन भी शानदार कलेक्शन रहा है।

 बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक बॉलीवुड में अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 16वीं फिल्म बन गई है। गुड न्यूज ने सलमान खान की दबंग 3 को भी पीछे छोड़ दिया है। दबंग 3 ने पहले मंगलवार को 15.27 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं गुड न्यूज ने 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अक्षय कुमार की गुड न्यूड ने नए साल के मौके पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2019 की गुड न्यूज अक्षय की चौथी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म की लगातार कमाई जारी है।

फिल्म की कहानी

यह फिल्म आईवीएफ (IVF) टॉपिक पर आधारित है। मुंबई का रहना वाला एक हाई-फाई कपल वरुण बत्रा (अक्षय कुमार) और दीप्ति बत्रा (करीना कपूर) की शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों अभी तक माता-पिता नहीं बनें हैं। दीप्ति पेशे से पत्रकार है और मां बनने के बेकरार है जबकि वरुण इस  मामले में कूल है।ऐसे में जब ये दोनों मुंबई से दिल्ली वरुण की बहन अंजना सुखानी के मां बनने के उपलक्ष्य में मनाई जानेवाली पहली लोहड़ी के लिए आते हैं, तो वरुण की बहन और जीजा उन्हें डॉक्टर जोशी दंपति (आदिल हुसैन-टिस्का चोपड़ा) से आइवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए पैरंट्स बनने की सलाह देते हैं।

दीप्ति इसके लिए पति को मना लेती है लेकिन इनकी जिंदगी तब बदलती है जब उनको पता चलता है कि हमनाम बत्रा कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनिका (कियारा अडवानी) भी डॉक्टर जोशी के यहां ट्रीटमेंट कराने आए थे, मगर एक जैसे नाम के कारण उनके स्पर्म एक्सचेंज हो गए हैं। ऐसे में दीप्ति के गर्भ में हनी और मोनिका के में वरुण का स्पर्म चला जाता है। ये तो आपको थिएटर में जाकर ही पता लगेगा कि दोनों बच्चे को स्वीकार करते हैं बदल लेते हैं।

एक्टिंग

अक्षय फिल्म में एक कॉमिक अंदाज में फैंस से रुबरु हुए हैं। उनका स्टाइल और एटीट्यूड फैंस को जमकर हंसाने वाला है।  वहीं करीना एक स्मार्ट और समझदार महिला का करिदार निभा रही हैं।  करीना पूरी फिल्म में इस रोल में घुली नजर आईं। दिलजीत दोसांझ का रोल काफी मस्ती वाला है और वह पंजाबी व्यक्ति के किरदार में फैंस को हंसाते नजर आ रहे हैं। किआरा अडवाणी की भी एक्टिंग ठीक ठीक है। तिस्का चोपड़ा का रोल काफी दिलचस्प है और उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की है।

निर्देशन

डेब्यूटैंट डायरेक्टर राज मेहता ने एक अलग तरह के विषय को चुना है।  स्पर्म एक्सचेंज के गुफअप्स जैसे विषय पर बनी इस फिल्म को उन्होंने कहीं भी अश्लील, मेलॉड्रैमेटिक या ओवर द टॉप नहीं होने दिया है जो फिल्म को बहुत शानदार बनाता है। फिल्म में बताया गया है कि बच्चा कितना जरुरी है निर्देशक ने इसको बखूबी पेश किया है।

टॅग्स :गुड न्यूजअक्षय कुमारदिलजीत दोसांझकरीना कपूरकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल