लाइव न्यूज़ :

लड़की ने अभिषेक बच्चन से पूछा- हैश है क्या?, एक्टर ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2020 21:01 IST

अभिषेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इस हफ्ते की सबसे अच्छी खबर।' उनके इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वे 'असफल' हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देकई बार वे ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते दिखे हैं, अब एक बार फिर से अभिषेक ने ऐसा कर दिखाया है।मुंबई पुलिस तुम्हारी जरूरतों को जानकर काफी खुश होगी और वो तुम्हारी सहायता करेगी। 

मुंबईः सोशल मीडिया पर एक्टर अभिषेक बच्चन हमेशा एक्टिव रहते हैं। फैंस को हर सवाल का जवाब देते हैं। यूजर्स के कमेंट्स पर भी अभिषेक की नजर रहती है। तभी तो कई बार वे ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते दिखे हैं, अब एक बार फिर से अभिषेक ने ऐसा कर दिखाया है।

हाल ही में अनलॉक- 5' की गाइडलाइंस जारी कीं। नई गाइडलाइंस के तहत 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खुलेंगे। यह खबर सुनकर सिनेमा प्रेमियों के साथ-साथ खुद एक्टर्स भी काफी खुश हो रहे हैं। अभिषेक बच्चन भी शामिल हो गए हैं। सरकार के इस फैसले पर अभिषेक ने खुशी जताई है। अभिषेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इस हफ्ते की सबसे अच्छी खबर।' उनके इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वे 'असफल' हुए। 

अभिषेक ने लिखा- नहीं. सॉरी. ऐसा मत करना। लेकिन मुझे तुम्हारी मदद करने में खुशी होगी और तुम्हे मुंबई पुलिस के सामने ले जाने में भी। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस तुम्हारी जरूरतों को जानकर काफी खुश होगी और वो तुम्हारी सहायता करेगी। ट्रोलर को दिया अभिषेक बच्चन का ये जवाब फैंस का दिल जीत रहा है।

इन दिनों बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन काफी चर्चा बटोर रहा है। दीपिका पादुकोण की एक चैट सामने आई थी जिसमें वे पूछ रही थीं- माल है क्या? इसी पर चुटकी लेते हुए एक ट्रोलर ने अभिषेक बच्चन से पूछा- हैश है क्या? अब अभिषेक बच्चन ने इसका ट्रोलर को मजेदार जवाब दे डाला है।

ट्रोल्स से कैसे निपटा जाए? या बिना दिमाग़ गर्म किये कैसे उनकी बोलती बंद की जाए? यह अभिषेक बच्चन से सीखना चाहिए। अभिषेक अक्सर सोशल मीडिया में ट्रोल्स के निशाने पर आते हैं। ख़ासकर अपने करियर को लेकर, मगर जूनियर बच्चन आपा खोए बिना ट्रोलर्स को ख़ामोश करवा देते हैं।  

टॅग्स :अभिषेक बच्चनसोशल मीडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच