लाइव न्यूज़ :

Ghost Trailer Review: ट्रेलर देख डर नहीं बल्कि आएगी हंसी, सनाया का दिखा बेहद बोल्ड अंदाज

By मेघना वर्मा | Updated: September 23, 2019 13:33 IST

सनाया ईरानी और शिवम भार्गव की 'घोस्ट' फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्टर किया है। वहीं ये फिल्म आगामी 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविक्रम भट्ट की अगली फिल्म 'घोस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया।फिल्म में सनाया ईरानी ने काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं।

राज, हॉन्टेड और 1920 जैसी फिल्में बनाने वाले विक्रम भट्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म घोस्ट से वापसी कर रहे हैं। इसी के चलते घोस्ट फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। जिसे देखकर एक बार फिर से विश्वास हो गया है कि बॉलीवुड में डरावी फिल्में सिर्फ मजाक का पात्र बनती हैं। 

ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 18 सेकेंड के इस ट्रेलर की शरूआत होती है और एक डरी-सहमी सी लड़की दिखाई देती है। इसके बाद धीरे-धीरे सभी कैरेक्टर्स का राज सामने आता है। इस पूरे ट्रेलर में भूत भी दिखते हैं और बहुत सारे स्पिरिट्स भी। मगर उन्हें देखकर डर कम लगता है और हंसी ज्यादा आती है। 

सनया ईरानी के बोल्ड अंदाज

छोटे पर्दे से उठकर बड़े पर्दे पर आने वाली खूबसूरत सनाया ईरानी भी इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। जिन्होंने वकील का किरदार निभाया है। सनाया की एक्टिंग ठीक-ठाक दिख रही हैं। एक्टर शिवम भार्गव के साथ उनकी केमेस्ट्री भी जानदार है। वहीं सनाया का बोल्ड अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है।

ओवरऑल फिल्म का ट्रेलर बस ठीक है। पूरा ट्रेलर देखकर कहानी का प्लॉट भी समझ नहीं आता। आपको ये तो समझ आ जाएगा फिल्म भूतिया है मगर फिल्म की क्या स्टोरी है वो आगे कैसे बढ़ रही है इसे समझने में थोड़ी मुश्किल जरूर होगी। 

18 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

सनाया ईरानी और शिवम भार्गव की इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्टर किया है। वहीं ये फिल्म आगामी 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में लोग सनाया को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

टॅग्स :विक्रम भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

बॉलीवुड चुस्कीविक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप से बर्बाद हो गया अमीषा पटेल का करियर! अभिनेत्री ने कहा- इस इंडस्ट्री में ईमानदारी का स्वागत नहीं

बॉलीवुड चुस्कीहॉरर फिल्मों के लिए मशहूर विक्रम भट्ट को हुई है लाइलाज बीमारी, कहा- 18 साल से जूझ रहा हूं, शेयर किया दर्दभरा अनुभव

भारतसुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' बुलाए जाने पर एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्कीपार्टी के बाद मैं पूजा भट्ट, रवीना टंडन, विक्रम, राहुल रॉय का ड्राइवर बन जाता था, दीपक तिजोरी ने कहा- मैं शराब...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?