गहना वशिष्ठ पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पोर्नोग्राफी मामले में नाम आने के बाद गहना को गिरफ्तारी का डर सता रहा था जिससे बचने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका डाली थी जिसे सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना की मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी प्राथमिकी के संबंध में दी गई अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए इसे मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
गौरतलब है कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफ़ी मामले में गहना वशिष्ठ पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह अब हाई कोर्ट जाने वाली हैं। इसी साल फरवरी में गहना वशिष्ट पहली एफआईआर के बाद गिरफ्तार हुई थीं और करीब 6 महीने तक जेल में रहने के बाद उन्हें बेल मिली थी। गहना की गिरफ्तारी तीन प्रोड्यूसर्स के साथ पोर्न फिल्मों बनाने के आरोप पर हुई थी। पोर्न फिल्मों को राज कुंद्रा के हॉटशॉट ऐप पर रिलीज किया जाता था।
हाल ही में गहना वशिष्ठ ने पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे 15 लाख की मांग की थी। और पैसे के बदले गिरफ्तारी रोकने की बात कही थी। अभिनेत्री ने बताया था कि पुलिस ने पैसे की डिमांड की थी लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए क्योंकि वो जानती हैं कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। गहना ने ये भी दावा किया कि राज कुंद्रा बेकसूर हैं।