लाइव न्यूज़ :

वाइफ गौरी खान इसलिए शाहरुख को नहीं करने देती फैमिली फोटो को अपलोड, कहा- उनको कोई फर्क नहीं पड़ता...

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2019 09:28 IST

शाहरुख और गौरी का कपल बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन कपल्स में से एक है। शाहरुख आखिरी बार जीरो फिल्म में दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने एक बौने का किरदार निभाया है। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खान कमाल नहीं दिखा पाई।

Open in App

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और वाइफ गौरी खान इंडस्ट्री के कुछ फेवरेट कपल्स में से एक हैं। गौरी और शाहरुख की शादी के 27 साल बाद भी ये कपल एक-दूसरे से प्यार  जताने का मौका नहीं छोड़ते। वहीं शाहरुख ने हाल ने रिसेंटली इंस्टा पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें फाइनली गौरी से एक सेल्फी अपलोड करने की इजाजत मिल गई है। इस बात को जब गौरी से पूछा गया तो उन्होंने काफी मजेदार बातें फैंस से शेयर की। 

एचटी की ओर से कराये गए इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में शाहरुख और गौरी ने एक साथ शिरकत ली थी। जब स्टेज पर शाहरुख के इंस्टा की फोटोज दिखाई गईं तो गौरी ने कहा कि हां उन्होंने शाहरुख को सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने के लिए मना किया है। 

गौरी ने बताया कि शाहरुख तैयार होने में दो घंटे से भी ज्यादा समय लगाते हैं। सिर्फ एक फोटो खींचने के लिए भी वो इतना ही समय लेते हैं फिर उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि फोटो में उनकी फैमिली कैसी लग रही है। तो शायद यही कारण है कि गौरी ने उन्हें सेल्फी की इजाजत नहीं दी है। 

गौरी से ज्यादा समय लेते हैं शाहरुख

गौरी ने शाहरुख खान की टांग खींचते हुए ये भी कहा कि जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो वो 20 मिनट में तैयार हो जाती हैं पर शाहरुख को तैयार होने में दो से तीन घंटे लगते हैं। शाहरुख ने भी होस्ट विक्की कौशल से कहते हुए कहा कि मेरी वाइफ और बच्चों को लगता है कि मैं बहुत से फिल्टर यूज करता हूं बहुत टाइम लेता हूं इसीलिए ये मुंझे सेल्फी नहीं क्लिक करने देते। 

जब स्टेज पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाकर उनपर बात की गई तो उन्हीं में से एक पर शाहरुख ने अपनी हनीमून के समय की बातें शेयर की। शाहरुख ने बताया कि शादी के बाद वो गौरी से झूठ बोलकर उन्हें हनीमून पर ले गए थे। शाहरुख ने फोटो देखकर कहा, 'ये मेरी कुछ पसंदीदा तस्वीरों में से एक है...जब हमारी शादी हुयी उस समय मैं गरीब था और गौरी भी मिडिल क्लास से बिलॉग करती थीं। तो सभी की तरह मैंने भी गौरी से वादा किया था कि उसे हनीमून के पेरिस लेकर जाऊंगा और एफिल टावर दिखाऊंगा। मगर मेरे पास ना पैसे थे ना एयरटिकट। मगर उसके बाद मैं उन्हें राजू बन गया जेंटलमैन के गाने की शूटिंग के लिए दार्जिलिंग लेकर गया था। जहां मैंने गौरी से कहा था कि ये पेरिस है...वो उस समय तक अब्रॉड गई भी नहीं थी ये हमारी शादी के 20 दिन बाद की फोटो है।'

शाहरुख और गौरी का कपल बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन कपल्स में से एक है। शाहरुख आखिरी बार जीरो फिल्म में दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने एक बौने का किरदार निभाया है। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खान कमाल नहीं दिखा पाई।

टॅग्स :शाहरुख खानगौरी खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस