लाइव न्यूज़ :

संपर्क कराएं, मैं उसकी पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी, नीतीश कुमार से मदद मांगने वाले 11 वर्षीय सोनू के लिए आगे आईं अभिनेत्री गौहर खान

By अनिल शर्मा | Updated: May 16, 2022 15:43 IST

गौहर खान ने सोनू कुमार से संपर्क कराने के लिए लोगों से मदद मांगी है। साथ ही उन्होंने उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछठी का छात्र सोनू निचली कक्षाओं के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता हैउसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी शिक्षा के लिए मदद मांगी हैइस बीच अभिनेत्री गौहर खान ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की बात कही है

पटनाः बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिक्षा के लिए मदद मांगने वाले  11 वर्षीय छात्र सोनू कुमार से काफी प्रभावित हुई हैं। गौहर खान ने सोनू कुमार से संपर्क कराने के लिए लोगों से मदद मांगी है। साथ ही उन्होंने उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने का वादा किया है।

गौरतलब है कि रविवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर सरकारी स्कूल के जगह प्राइवेट स्कूल में नामांकन कराने की गुहार लगाने लगाते एक बच्चे को देखा गया। गौहर ने अपने ट्विटर खाते से बच्चे का वीडियो साझा किया है और उसकी खूब तारीफ की है।

गौहर खान ने लिखा- क्या उज्ज्वल लड़का है! क्या मुझे उसके किसी संपर्क का पता चल सकता है, मैं उसकी शिक्षा का खर्च उठाना चाहूंगी। यह लड़का अद्भुत है। उसके पास एक दृष्टि है, वह भविष्य है। कृपया मदद करें!

बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे। यहीं छठीं कक्षा का छात्र सोनू कुमार  मुख्यमंत्री को आवाज लगाने लगा। सर, सुनिये ना... सर सुनिये ना... । नीतीश उसकी आवाज सुन रुकते हैं और उसके करीब आते हैं तो वह कहता है- वह पढ़ना चाहता है, पर उसके अभिभावक पढ़ाते नहीं है। 

बच्चे ने कहा कि उसका पिता रणविजय यादव दही बेचने का काम करते है। उसकी कमाई के रुपए से शराब पी जाते हैं। गरीब परिवार से होने के कारण मध्य विद्यालय नीमा कौल के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। बच्चे की बात सुन मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

 

टॅग्स :गौहर खाननीतीश कुमारबिहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया