लाइव न्यूज़ :

'एक औरत होने के नाते उसने बदतमीजी की सारी हदें पार कीं', लखनऊ ड्राइवर मामले में बोलीं गौहर खान

By अनिल शर्मा | Updated: August 7, 2021 13:05 IST

शुक्रवार को एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए गौहर खान ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला ने सारी हदें पार कर दीं और महिला होने का फायदा उठाया। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उस व्यक्ति ने ऐसी परिस्थितियों में कैसे व्यवहार करना है, इस पर एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया।

Open in App
ठळक मुद्देगौहर खान ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला ने सारी हदें पार कर दींअभिनेत्री ने कहा कि एक औरत होने के नाते उनसे इसका फायदा उठायाड्राइवर की तारीफ करते हुए गौहर ने कहा कि ऐसे पुरुषों की पूरे देश में जरूरत है

मुंबईः अभिनेत्री गौहर खान ने लखनऊ ड्राइवर मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस लड़की ने महिला होने का फायदा उठाया और बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते लखनऊ में एक महिला का कैब ड्राइवर की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। 

शुक्रवार को एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए गौहर खान ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला ने सारी हदें पार कर दीं और महिला होने का फायदा उठाया। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उस व्यक्ति ने ऐसी परिस्थितियों में कैसे व्यवहार करना है, इस पर एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया।

लड़की के बार-बार थप्पड़ मारने पर कैब ड्राइवर द्वारा प्रतिकार नहीं करने को लेकर गौहर खान ने आगे कहा कि यह उस इंसान की अच्छाई और सीख दिखाती है। इससे पता चलता है कि उसकी परवरिश कैसे हुई है। गौहर ने आगे कहा कि ऐसे पुरुषों की पूरे देश में जरूरत है। उस महिला ने क्या किया ... उसने औरत होने के नाते फायदा उठाया और उसने शालीनता की हदें पार कर दीं। मैं उस आदमी को सलाम करती हूं।

गौरतवब है कि घटना पिछले शनिवार की है जब कैब चालक सहादत अली ने लाल बत्ती पर लड़की के सामने अपनी कैब रोकी। लड़की ने गुस्से में ड्राइवर को बाहर निकाल कर उसकी पिटाई करने लगी। लड़की ने एक के बाद एक कई थप्पड़ें ड्राइवर के गाल पर जड़ दिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद उस लड़की को गिरफ्तार करने के लिए हैशटैग चल पड़ा।

कैब ड्राइवर ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और दावा किया कि उसे पुलिस स्टेशन से अपनी कैब छोड़ने के लिए ₹10,000 का भुगतान करने के लिए कहा गया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद, महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और कृष्णानगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (एसएचओ) महेश चंद्र दुबे को बुधवार को हटा दिया गया। दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।

टॅग्स :गौहर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!