लाइव न्यूज़ :

गौहर खान और जैद दरबार ने वेडिंग डेट अनाउंस, रोमांटिक फोटो और प्यारे मैसेज के साथ शेयर की गुड न्यूज

By स्वाति सिंह | Updated: December 1, 2020 15:10 IST

बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वो जैद दरबार के साथ इस दिन शादी रचा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौहर खान ने अपनी शादी की तारीख अनाउंस कर दी है।गौहर 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार के साथ शादी करेंगी।

बिग बॉस (Bigg Boss) स्टार गौहर खान (Gauahar Khan) जल्द ही स्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे जैद दरबार (Zaid Darbar) संग शादी रचाने वाली हैं। मंगलवार को गौहर ने अपनी शादी की तारीख अनाउंस कर दी है। गौहर खान ने बताया है कि वो 25 दिसंबर को शादी रचाने वाली है। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो जैद दरबार के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। गौहर ने इसकी अनाउंसमेंट बड़े ही स्पेशल अंदाज में की।

गौहर ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और साथ में एक खास मेसेज भी। इसमें लिखा, 'साल 2020 एक साधारण साल रहा है और हमारी लव स्टोरी असाधारण। हमें यह बताने में बहुत ही खुशी हो रही है कि हम शादी कर रहे हैं और एक नए सफर पर निकल रहे हैं। कोरोना महामारी और मौजूदा हालातों को देखते हुए हम अपने इस खास दिन को सिर्फ परिवार के साथ मना रहे हैं। इसके लिए हमें आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग चाहिए।'

बता दें कि कुछ दिन पहले ही गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी सगाई की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। बताया जा रहा है कि शादी का फंक्शन दो दिनों तक चलेगा और शादी मुंबई में ही होगी।

कोरोना के चलते इनकी शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो सकेंगे। दोनों परिवार और करीबियों की मौजूदगी में निकाह करेंगे। 
टॅग्स :गौहर खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?