लाइव न्यूज़ :

The Archies: सामने आया अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर की 'द आर्चीज' का फर्स्ट लुक, यहां देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 11:39 IST

अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर की 'द आर्चीज' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फैंस इन मशहूर स्टार किड्स को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सामने आए टीजर और पोस्टर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे'द आर्चीज' को फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर ने कॉमिक्स के बॉलीवुड रूपांतरण के तौर पर बनाया है।जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

The Archies: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपने नाना जी की तरह बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि फैन्स काफी समय से अगस्त्य के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का इंतजार कर रहे थे। फ़िलहाल, फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल, अगस्त्य जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू कर रहे हैं। खास बात तो ये है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर 'द आर्चीज' का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, "एक और सनराइज...मेरा ग्रैंडसन...अगस्त्य को ढेर सारा आशीर्वाद...लव यू। स्मृति लेन की यात्रा करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि जोया अख्तर द्वारा द आर्चीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।" पोस्टर के अलावा 'द आर्चीज' का एक टीजर भी सामने आया है, जिसे खुशी कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

बताते चलें कि 'द आर्चीज' को फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने कॉमिक्स के बॉलीवुड रूपांतरण के तौर पर बनाया है। सुहाना खान फिल्म के पहले पोस्ट में वेरोनिका के रूप में दिखाई दे रही हैं। खुशी कपूर और आर्चीज के रूप में अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस भी इन मशहूर स्टार किड्स को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सामने आए टीजर और पोस्टर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख खानअमिताभ बच्चनजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?