लाइव न्यूज़ :

डॉन अबू सलेम ने 'संजू' के मेकर्स को भेजा क़ानूनी नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

By विवेक कुमार | Updated: July 27, 2018 12:08 IST

Gangster Abu salem Sends Legal Notice to makers of Sanju Movie: 'संजू' भारत में 4 हजार स्क्रीन और विदेशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 5300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'संजू' रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म में संजय दत्त का अंडरवर्ल्ड से रिश्ते भी दिखाए गए हैं। अब जब कि फिल्म रिलीज हुए काफी समय हो चुका है। डॉन अबू सलेम ने फिल्‍म 'संजू' के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई बम धमाकों में शामिल अबू सलेम का कहना है कि फिल्‍म 'संजू' में उसके किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया है। उसके बारे में गलत जानकारी दी गई है। नोटिस जारी कर राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया है। अगर 15 दिनों में निर्माता जवाब नहीं देते और माफीनामा प्रकाशित नहीं करते तो फिल्‍ममेकर्स के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा

मिली जानकारी के मुताबिक अबू सलेम ने फिल्‍म में उस सीन को लेकर आपत्‍ति जताई है, जिसमें रणबीर कपूर (संजय दत्‍त) कहते हैं कि उन्‍हें हथियारों की सप्‍लाई सलेम से जुड़े कुछ लोगों ने की थी। सलेम के मुताबिक, उनका कोई भी साथी इस तरह से हथियार और गोला बारूद की सप्‍लाई नहीं करता है। 

बता दें कि संजू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 333 करोड़ की कमाई कर ली है। संजू इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। फिल्म  ने अपने पहले हफ्ते में 202. 51 करोड़ रुपए की कमाई की थी।  

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, संजू भारत में 4 हजार स्क्रीन और विदेशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 5300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

टॅग्स :अबू सलेमसंजूफिल्मबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?