लाइव न्यूज़ :

बोले ऐक्टर- जिनको भारत में डर लगता है, अफगानिस्तान चले जाएं, तालिबानी डर दूर कर रहे; देखिए फिर यूजर्स ने क्या कहा

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2021 11:41 IST

पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के चेयरमैन रहे गजेंद्र चौहान ने ट्वीट किया- जिन लोगों को भारत में डर लगता है  उन्हें कुछ दिन अफगानिस्तान घूम आना चाहिए,  तालिबानी लोग पकड़ पकड़ कर डर दूर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगजेंद्र चौहान ने कहा जिसको भारत में डर लगता है अफगानिस्तान चला जाएवहां तालिबानी पकड़-पकड़कर डर दूर कर रहे हैंऐक्टर के ट्वीट पर यूजर्स उनपर खूब भड़ास निकाल रहे हैं

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की मई में वापसी के बाद से ही तालिबान सरकारी सेना के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। तब से अब तक अफगानिस्तान के 30 से अधिक जिलों पर कब्जा कर लिया है। वहीं दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को कैमरे में कैद कर रहे भारत के फोटो पत्रकार (रॉयटर्स) दानिश सिद्दीकी की कंधार में तालिबानियों ने हत्या कर दी। इस बर्बरता के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आवाज उठाई, तो वहीं फिल्म ऐक्टर गजेंद्र चौहान ने भी ट्वीट कर उन लोगों पर निशाना साधा जिनको भारत में डर लगने की बात कही थी।

पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के चेयरमैन रहे गजेंद्र चौहान ने ट्वीट किया- जिन लोगों को भारत में डर लगता है  उन्हें कुछ दिन अफगानिस्तान घूम आना चाहिए,  तालिबानी लोग पकड़ पकड़ कर डर दूर कर रहे हैं। गजेंद्र चौहान के इस ट्वीट पर यूजर्स काफी भड़क गए और उनको ट्रोल करने लगे।

एक यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए...किसी की मौत का मजाक बनाकर वो भी किसी का बेटा था...। वहीं एक यूजर ने कहा- क्या तुम्हें तालिबान पर इतना भरोसा है। उनके कृत्योँ पर कोई अफसोस नहीं? उनकी वजह से एक निर्दोष भारतीय पत्रकार मारा गया और तुम व्यंग्य कर रहे हो...थू है तुम पर। 

इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा- तुम जैसे लोगों की सोच इतनी घटिया है कि सोच भी शरमा जाए। एक यूजर ने कहा अफगानिस्तान, पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने के शौक मंदबुद्धि साहेब को ही है। मालिक से कहो वहीं बस जाएं। भारत को और कितना बर्बाद करेंगे?? 

एक ने लिखा- पहले पाकिस्तान अब अफगानिस्तान।यार हद कर दी तुम ने तो। विश्व के 7 अलग-अलग देशों में अफगानिस्तान जैसी खाना जंगी हो रही है और गजेंद्र महाराज सिर्फ पड़ोस में अटके पड़े हैं। अरे भेजना है तो किसी और देश में भेजो थोड़ी आउटींग भी हो जाएगी।

गजेंद्र पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा- हिन्दू डरे हुए हैं बीजेपी व संघ वाले। बेचारे हर रोज खतरे में रहते हैं। एक ट्वीट से ही डर जाते हैं यहाँ तक की राष्ट्रीय सुरक्षा तक को खतरा हो जाता है। उनका डर दूर करवाया जाये ।।

एक यूजर ने कहा- चचा गज्जू, तालिबान जाने की क्या जरूरत है UP चले जाओ वहाँ योगी लोगों को पकड़ पकड़ कर डर दूर कर रहे हैं। ये देखो, लोगों का डर दूर किया जा रहा है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच