लाइव न्यूज़ :

गदर के 20 सालः 500 लड़कियों में से चुनी गई थीं अमीषा पटेल, सेट पर भीड़ देख हो जाता था बुरा हाल

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2021 13:59 IST

फिल्म के लिए ऑडिशन चालू हुआ। तब अनिल शर्मा ने गदर के लिए करीब 500 लड़कियों का ऑडिशन लिया। जिनमें से सिर्फ 6 लड़कियों को चुना गया। उनमें एक अमीषा पटेल भी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2001 में रिलीज हुई ‘गदरः एक प्रेमकथा’को आज पूरे 20 साल हो गए हैंगदर 15 जून 2001 को रिलीज हुई थीअमीषा भीड़ को देख काफी घबरा जाती थीं

साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदरः एक प्रेमकथा’को आज पूरे 20 साल हो गए हैं। यह 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म जब बन रही थी, उस वक्त अमीषा पटेल नई-नई थीं। उनके पास सिर्फ एक ही फिल्म का अनुभव था। हालांकि 2000 में ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से डेब्यू करने के बाद अमीषा पटेल कुछ साउथ की फिल्में कर चुकी थीं। गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा को फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी।

500 लड़कियाों का हुआ था ऑडिशनफिल्म के लिए ऑडिशन चालू हुआ। तब अनिल शर्मा ने गदर के लिए करीब 500 लड़कियों का ऑडिशन लिया। जिनमें से सिर्फ 6 लड़कियों को चुना गया। उनमें एक अमीषा पटेल भी थीं। फिल्म में सकीना के किरदार के लिए अमीषा पटेल के नाम को फाइनल कर लिया गया। क्योंकि अमीषा इस किरदार के लिए एकमद रॉ थीं। वह तब अमेरिका से लौटी थीं। उनका बॉडी लैंग्वेज किरदार के हिसाब से बिल्कुल भी फिट नहीं था लेकिन उनका चेहरा काफी सटीक था।

6 महीने तक रोजाना 6 घंटे किया प्रैक्टिसन्यू कमर अमीषा को किरदार में घूसना काफी मुश्किलभरा लगता। लिहाजा इसके लिए वह अनिल शर्मा के घर करीब 6 महीने तक रोजाना 6 घंटे अपने डायलॉग की प्रैक्टिस करती थीं। स्क्रिप्ट में लिखे एक-एक डायलॉग बोलकर वह अपने किरदार में ढलने की कोशिश करतीं। 

भीड़ देख भूल जाती थीं डायलॉग जब सबकुछ फाइनल हो गया तो फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। लेकिन अमीषा पटेल के सामने डायलॉग बोलने की दिक्कत आने लगी। वह भीड़ देख अपना डायलॉग ही भूल जाया करती थीं। वह भीड़ को देख काफी घबरा जाती थीं। क्योंकि सेट पर सनी देओल को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती थी।

टॅग्स :अमीषा पटेलसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस