लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' में लक्ष्मी अग्रवाल के वकील को दिया क्रेडिट, फॉक्स स्टार ने की घोषणा

By भाषा | Updated: January 27, 2020 16:17 IST

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने 11 जनवरी को फिल्म की निर्देशक और निर्माता को निर्देश दिया था कि वे फिल्म के शुरुआती क्रेडिट में यह लिखकर भट को मान्यता दें कि ‘‘लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील अपर्णा भट से मिली जानकारी को मान्यता दी जाती है।’’ 

Open in App

दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ के निर्माताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सोमवार को बताया कि तेजाब हमले की पीड़िता के वकील को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की गई फिल्म में क्रेडिट दिया गया। यह फिल्म तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। अंतरराष्ट्रीय रिलीजों में वकील को श्रेय नहीं दिया गया है क्योंकि फिल्मकारों ने सोचा कि ऐसा सिर्फ यहां करना है।

फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज की तरफ से न्यायमूर्ति नज्मी वजीरी के सामने दलीलें दी गईं। अदालत ने 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म में अग्रवाल की वकील - अपर्णा भट को क्रेडिट देने का निर्देश दिया था जिसका उल्लंघन करने पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर की गई।

गुलजार और फॉक्स स्टार की तरफ से पेश हुए वकीलों ने अदालत को बताया कि वे संभव समाधान पर निर्देशों का पालन करेंगे जिसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 29 जनवरी तय की। अदालत ने कहा कि अगर फिल्मकार भट द्वारा साझा की गई जानकारियों के लिए उन्हें श्रेय देने के उसके 11 जनवरी के आदेश को सही से नहीं समझते तो मामले को देखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें इसमें सुधार करना होगा।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने 11 जनवरी को फिल्म की निर्देशक और निर्माता को निर्देश दिया था कि वे फिल्म के शुरुआती क्रेडिट में यह लिखकर भट को मान्यता दें कि ‘‘लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील अपर्णा भट से मिली जानकारी को मान्यता दी जाती है।’’ 

वकील ने दलील दी थी कि फिल्म को अदालत के निर्देश के अनुपालन के बिना प्रदर्शित किया गया इसलिए फिल्मकारों के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए। फिल्म के रिलीज हो जाने के कारण उच्च न्यायालय ने कहा था कि चूंकि फिल्म भारत और विदेश में 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है, ऐसे में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदर्शन में कोई बाधा ना हो। इसलिए, निर्देश दिया गया कि डिजिटल प्रतियों में वकील को श्रेय दिए बिना 15 जनवरी से सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन नहीं होगा।

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल