लाइव न्यूज़ :

आ गई फोर्ब्स 2017 की लिस्ट, सलमान खान की कमाई के आगे सब फेल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 18:06 IST

सुपरस्टार सलमान खान लगातार दूसरे वर्ष फोर्ब्स की 100 भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर है।

Open in App

फोर्ब्स ने 2017 की अपनी लिस्ट पेश कर दी है। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान लगातार दूसरे वर्ष फोर्ब्स की 100 भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दूसरे और क्रिकेटर विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अकेली महिला है।

फोर्ब्स 2017 की 100 भारतीय हस्तियों की सूची को हस्तियों के मनोरंजन-संबंधित आय का आकलन करके बनाई गई है। इसकी अवधि 1 अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 है। सलमान खान ने 232.83 करोड़ रुपये की कमाई की। उनकी अकेले की कमाई शीर्ष 100 हस्तियों की सूची की कुल कमाई का 8.67 प्रतिशत हैं। 100 हस्तियों की कुल कमाई 2,683 करोड़ हैं।

शाहरुख खान की कुल कमाई 170.5 करोड़ और विराट कोहली की कुल कमाई 100.72 करोड़ हैं। फोर्ब्स इंडिया के सीईओ और टीवी18, रेवन्यू के अध्यक्ष जॉय चक्रवर्ती ने कहा, "हम फोर्ब्स इंडिया के एक और अंक को प्रस्तुत करके बहुत प्रसन्न हैं, यह जल्द ही बाजार में आएंगे। वर्षों से इस सूची ने एक मानदण्ड तय किया है कि कौन कितना कमाता हैं।"

चक्रवर्ती ने कहा, "इस वर्ष की सूची एक संशोधित पद्धति पर आधारित है जो हस्तियों की आय पर केंद्रित है।" पिछले वर्ष इस सूची में दक्षिण भारत से 11 अभिनेता थे जबकि इस वर्ष 13 हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की संख्या 35 से 33 हो गई हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले उनकी कुल आय में भी 13 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की आय में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। उनकी आय बढ़कर कुल 57.25 करोड़ हो गई है।

टॅग्स :सलमान खानफोर्ब्स 2017पीवी सिंधुविराट कोहलीशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया