लाइव न्यूज़ :

'कन्यादान' वाले विज्ञापन को लेकर आलिया भट्ट पर दर्ज हुई FIR, इस वजह से भड़के हैं लोग

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 10:27 IST

मान्यवर के कन्यादान विज्ञापन में आलिया की कही बातों को लेकर कंगना रनौत ने भी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं विज्ञापन में आलिया के पिता बने अभिनेता बिजय आनंद ने अभिनेत्री का बचाव करते हुए कहा था कि आलिया को उस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है जिसे निर्देशक ने कहने को कहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देमान्यवर के कन्यादान विज्ञापन को लेकर आलिया भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैआलिया के साथ ही मुंबई के शख्स ने मान्यवर के खिलाफ भी FIR कराई हैशिकायतकर्ता का कहना है कि आलिया भट्ट ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है

मुंबईः वैवाहिक परिधान के लिए मशहूर ब्रांड मान्यवर के नए विज्ञापन को लेकर आलिया भट्ट की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर जहां उन्हें ट्रोल किया गया, अब उनपर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कर दी गई है। 

विज्ञापन में कन्यादान को कन्यामान के रूप में आगे बढ़ाने की बात की गई है जिसपर एक शख्स ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुंबई के सांताक्रुज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता का कहना है कि आलिया भट्ट ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और कन्यादान जैसी पवित्र परंपरा को गलत तरीके से दिखाया है। मामले में आलिया भट्ट के साथ मान्यवर कंपनी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। 

मान्यवर के कन्यादान विज्ञापन में आलिया की कही बातों को लेकर कंगना रनौत ने भी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं विज्ञापन में आलिया के पिता बने अभिनेता बिजय आनंद ने अभिनेत्री का बचाव करते हुए कहा था कि आलिया को उस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है जिसे निर्देशक ने कहने को कहा था। 

इस विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए कंगना ने लिखा था, हम अक्सर एक बलिदानी के पिता को टीवी पर देखते हैं, जब वे बॉर्डर पर एक बेटे को खो देते हैं, तब भी कहते हैं- अभी मेरा एक और बेटा है, उसका भी दान मैं इस धरती मां को दूंगा। जब वे दान (कन्यादान) के विचार को ही नीचा दिखाना शुरू कर दें..तब आप समझ लो कि ये राम राज्य की स्थापना का समय है। 

बिजय आनंद इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि हर किसी की राय है। उन्हें लगता है कि अगर हर कोई इतना स्मार्ट है तो हम सभी को वैज्ञानिक होना चाहिए। "इसके अलावा, हर किसी की चीजों की अपनी व्याख्या होती है। ऐसे सैकड़ों विद्वान हैं जिनका हर विषय पर अपना-अपना मत है। अगर हम इतने होशियार हैं, तो हमें वैज्ञानिक होना चाहिए था।

टॅग्स :आलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!