लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने की बात पर बोलीं तारा सुतारिया, कहा- हां हम लवली चैट करते हैं

By मेघना वर्मा | Updated: April 29, 2019 17:45 IST

तारा जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दिखेंगी। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है।

Open in App

तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे की इस फिल्म से तारा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सिर्फ वहीं नहीं चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे भी इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। वहीं तारा सुतारिया की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं। जिस पर फाइनली तारा ने अब चुप्पी तोड़ दी है।

फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में तारा से जब उनके और सिद्धार्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहीं वो एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। वो दोनों सिर्फ और सिर्फ पड़ोसी हैं। और उन दोनों के बीच पड़ोसियों वाला ही प्यार है। तारा ने कहा कि वो और सिद्धार्थ सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों बातें भी बहुत करते हैं। 

तारा ने कहा कि वो और सिद्धार्थ अक्सर फिल्मों की बात करते हैं। तारा ने ये भी बताया कि दूसरी फिल्में उन्होंने सिद्धार्थ के साथ ही साइन की है। तो वो उन्हीं के बारे में बातें करते हैं। ये पड़ोसियों के प्यार वाली लवली चैट है। तारा का नाम कुछ दिनों पहले ईशान खट्टर के साथ भी जोड़ा जा रहा था जिसकी कोई भी ऑफिशयली बयान नहीं दिया गया है।

तारा और सिद्धार्थ फिल्म मरजावां में साथ में काम करने वाले हैं। तारा का नाम विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के साथ भी जुड़ा था। सच क्या है वो तारा ही जानें। तारा जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दिखेंगी। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। अब बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म क्या जलवा दिखाती है ये तो वक्त बताएगा।

टॅग्स :तारा सुतारियासिद्धार्थ मल्होत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?