लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में करण जौहर ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि देखकर सब कहने लगे 'बुड्ढा', फिर इस वजह से मांगी माफी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 27, 2020 10:17 IST

करण ने अपने वीडियो में उन सेलेब्रिटीज पर कटाक्ष किया गया है, जो इस मुश्किल दौर में अपनी शानदार लाइफ सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वरुण धवन से लाइव बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये पहली बार है जब वह अपने सफेद बाल लोगों को दिखा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही करण की बेटी रूही ने उन्हें एक वीडियो में बुड्ढा कहा था।

फिल्मकार करण जौहर ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उनका लुक सबको हैरान कर रहा है। अधिकतर बाल सफेद हो गए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ''ब्लैक, व्हाइट और ग्रे।''कुछ दिनों पहले ही करण की बेटी रूही ने उन्हें एक वीडियो में बुड्ढा कहा था। करण इस बात से चौंक गए थे। लेकिन अब वे खुद बता रहे हैं कि उनके असली रूप को देखकर लोगों का हैरान होना बनता है।

 वरुण धवन से लाइव बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये पहली बार है जब वह अपने सफेद बाल लोगों को दिखा रहे हैं। करण बोले, ''मैं घर पर बैठा हूं, कुछ नहीं कर रहा। कौन कलर करें बालों को और मैं किसके लिए और क्यों अपने आप को सुंदर बनाऊं? मैं बस खुश हूं कि मैं अपनी मां और बच्चों के साथ हूं।'' उन्होंने यह भी कहा कि यही समय है जब वह अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार करना शुरू कर दें। लॉकडाउन अपने आप को सुधारने का अच्छा तरीका है। 

अपनी पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर मांगी माफी

करण जौहर लॉकडाउन पीरियड अपनी फैमिली के साथ स्पेंड कर रह हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कई वीडियो शेयर किए। लेकिन हाल में अचानक उन्होंने इसके लिए माफी मांग कर सबको हैरत में डाल दिया। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''इसने मुझे अंदर तक हिला कर रख दिया है और मुझे एहसास हुआ है कि मेरे कई पोस्ट कई लोगों के लिए असंवेदनशील हैं। मैं उनसे माफी मांगता हूं और बताना चाहता हूं कि ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया है लेकिन साफ तौर पर जाहिर है कि मैंने भावनात्मक दूरदर्शिता नहीं दिखाई है। मैं माफी मांगता हूं।'' 

करण ने अपने वीडियो में उन सेलेब्रिटीज पर कटाक्ष किया गया है, जो इस मुश्किल दौर में अपनी शानदार लाइफ सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने खुद भी एक वीडियो में अपना आलीशान क्लोजेट शेयर किया था जिसमें कई डिजाइनर कपड़े दिखाई दिए थे।

टॅग्स :करण जौहरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!