लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2 Release: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की रिलीज पर बवाल, हैदराबाद में सिनेमाघर में भगदड़, महिला की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 10:49 IST

Pushpa 2 Release:पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भीड़ द्वारा धक्का दिए जाने के बाद थिएटर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही एक महिला और उसके बेटे का दम घुट गया और वे बेहोश हो गए।

Open in App

Pushpa 2 Release: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़े।

पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के प्रबंधन की ओर से अभिनेता और फिल्म के अन्य सदस्यों के आगमन के बारे में कोई पूर्व सूचना या इंतजाम नहीं किया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि भारी भीड़ आगे बढ़ी और सिनेमाघर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे महिला तथा उसका बेटा भीड़ में फंस गए। लोगों के धक्के के दौरान ही दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिनेमा घर छोटा था और उसमें इतनी भारी भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके बेटे को ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ देने का प्रयास किया तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है। 

स्थिति को नियंत्रित करने के मकसद से पुलिस ने बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुष्पा- 2

बता दें कि निर्देशक सुकुमार की 'पुष्पा 2: द रूल' आज (गुरुवार) कई भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रीमियर शो बुधवार को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के चुनिंदा सिनेमाघरों में रात 9.30 बजे निर्धारित किए गए थे।

बहुप्रतीक्षित फिल्म 2डी और 4डीएक्स प्रारूपों में 10,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण 3डी संस्करण की रिलीज अंतिम समय में रद्द कर दी गई थी। 'पुष्पा 2: द रूल' 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है, जो पूरे भारत में काफी हिट रही थी।

फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। 'पुष्पा: द राइज' की तरह, फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अनसूया भारद्वाज, जगदीश प्रताप बंदारी, दाली धनंजय और अन्य सहायक कलाकारों में शामिल हैं।

टॅग्स :अल्लू अर्जुनफिल्मPVR Cinemasसाउथ सिनेमाटॉलीवुड सिनेमाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच