लाइव न्यूज़ :

FILM Love is Forever: रुसलान मुमताज की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट?, जानें रिलीज डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2024 12:39 IST

FILM Love is Forever: बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 10 जनवरी 2025 को हिंदी,तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी।एस .श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म ''लव इज फॉरएवर'' हॉरर ड्रामा फिल्म है।मुंजा’ ‘स्त्री 2’ और भूल भुलैया को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया।

FILM Love is Forever: हॉरर फिल्मों का एक अलग ही दर्शक वर्ग है। साल 2024 की रिलीज फिल्मों पर नजर डाले तो ‘मुंजा’ ‘स्त्री 2’ और भूल भुलैया 3 को दर्शकों ने खूब पसंद किया । नए साल के शुरुआत में एक और हॉरर बॉलीवुड फिल्म  'लव इज़ फॉरएवर' Love is forever रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म के मेकर ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी बॉलीवुड फिल्म ''लव इज फॉरएवर'' बता दें कि यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को हिंदी,तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी।

एस .श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म ''लव इज फॉरएवर'' हॉरर ड्रामा फिल्म है जो पुरे भारत में एक साथ रिद्धि सिद्धि फिल्म वितरक कंपनी रिलीज़ कर रही है। इस फिल्म में दो गाने हैं- पहला सॉन्ग अल्तमश फरीदी और मधुश्री, दूसरा सॉन्ग जावेद अली ने गाया है। इन दिनों बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुंजा’ ‘स्त्री 2’ और भूल भुलैया को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्म के टाइटल से लगता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर लगता है कि इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर एलिमेंट भी देखने को मिलेगा। बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर एस श्रीनिवास ने बताया कि फिल्म की कहानी छोटे शहर की है। जाहिर सी बात है कि यह रोमांटिक और हॉरर फिल्म है।

फिल्म के गाने बहुत ही मेलोडियस हैं। फिल्म में ऐसे कई रोमांचक मोड आते हैं, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो जाएंगे। इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर की मुख्य भूमिकाएं है।

सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म लव इज़ फॉरएवर' के निर्देशक एस श्रीनिवास, डीओपी राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी,एक्शन मास्टर मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर कौसर शेख, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

टॅग्स :फिल्ममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल