लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'कहानी रबड़बैंड की' 14 अक्टूबर को रिलीज, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 17:15 IST

‘स्कैम 1992’ के सीरीज से फेमस हुए अभिनेता प्रतीक गांधी, इस फिल्म में लीड रोल में होंगे. फ़िल्म एक कॉमेडी मसाला होगी.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य किरदार में प्रतीक गांधी, अविका गोर और मनीष रायसिंघन हैं. फिल्म के जरिये रोमिल चौधरी भी कैमियो रोल करेंगे.

कंडम की समस्या पर आधारित फिल्म 'कहानी रबड़बैंड की' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली हैं. फिल्म की निर्देशक सारिका संजोत ने इस फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा! आपको बता दे कि डायरेक्टर सारिका संजोत एक फिल्म बनाने जा रही हैं जिसमें उनके साथ ‘स्कैम 1992’ के सीरीज से फेमस हुए अभिनेता प्रतीक गांधी, इस फिल्म में लीड रोल में होंगे.

यह फ़िल्म एक कॉमेडी मसाला होगी. इस फिल्म का नाम रखा गया हैं-'कहानी रबड़बैंड की'. यह फिल्म ('कहानी रबड़बैंड की') सारीका संजोत द्वारा निर्देशित की जायेगी और 'मून हाउस' प्रोडक्शन इस फिल्म को निर्मित करेगा. सारीका सजोत और मून हाउस द्वारा निर्देशित यह फिल्म जल्द ही आपको सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी.

14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में प्रतीक गांधी, अविका गोर और मनीष रायसिंघन हैं. आपको बता दे कि इस फिल्म में और भी बहुत ही अनुभवी कलाकार शामिल हैं जैसे कि अरुणा ईरानी, ​​​​गौरव गेरा, कंवरजीत पेंटल, हेमंग दवे, अमित सिंह ठाकुर, मीनाक्षी सेती, श्यामलाल और कात्यायनी शर्मा. इसी फिल्म के जरिये रोमिल चौधरी भी कैमियो रोल करेंगे.

कॉमेडी ड्रामा पर आधारित इस फिल्म की कहानी को कुछ इस प्रकार दिखाया गया हैं- फिल्म में एक दुकानदार को "रबरबैंड" ब्रांड के तहत कंडम बेचते हुए दिखाया गया हैं. इस फिल्म में आपको प्रेमकहानी के साथ-साथ कई मजेदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे.

अरुणा ईरानी जो कि एक अनुभवी अभिनेत्री हैं, इस फ़िल्म की कहानी में बचाओं पक्ष की वकील का किरदार निभाती हुई आपको दिखेंगी. जबकि जाने माने और फिल्मों में किरदार निभाने के लिए डिमांड पर रहने वाले अभिनेता प्रतिक गांधी इस फिल्म में आपको अपने कॉमेडी और लुभावने भाषणों से आश्चर्यचकित कर देंगे.

पहली फिल्म है सारीका संजोत की

फिल्म की निर्माता और निर्देशक सारीका संजोत की यह पहली फिल्म हैं. वह अपने इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में आने के लिए बेहद ही उत्साहित हैं. सारीका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ' "कहानी रबरबैंड की" मेरे निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी जो 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरेगीं.'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं एक निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म की घोषणा करते हुए बहुत ही रोमांचित हूं . मेरा मानना है कि कंडम पर आधारित इस कॉमेडी फिल्म को देखकर दर्शक बहुत ही हंसेंगे. फिल्म में शामिल गानों की बात करें तो, इस फिल्म के गानों में आपको जाने-माने गायक कुणाल गांजावाला, हरगुन कौर और गीत सागर की खुबसूरत और दिल को लुभा देने वाली आवाजें सुनने को मिलेंगी. आपको एक बार फिर बता दे कि 'कहानी रबड़बैंड की' फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं. यह फिल्म आप 14 अक्टूबर से सिनेमाघरों में देख पायेंगे.

फुल कॉमेडी मसाला फिल्म 

'मून हाउस' प्रोडक्शन के तले बनी और सारिका संजोत के द्वारा निर्देशित फिल्म 'कहानी रबड़बैंड की' में प्रतीक गांधी, अविका गोर और मनीष रायसिंघन मुख्य किरदार हैं. इस फिल्म में म्यूजिक मीट ब्रदर्स और अल्तमश फरीदी ने दी हैं, और लिरिक्स ठाकुर द्वारा दी गयी हैं.

फिल्म का छायांकन फारुख मिस्त्री द्वारा किया गया हैं. फिल्म की कहानी, डायलॉग, और स्क्रीनप्ले सारिका द्वारा किया गया हैं. एडिसनल स्क्रीनप्ले और डायलोग बी.एस निर्मल राज़ ने लिखी हैं. इन सब के साथ यह फिल्म अक्तूबर में रिलीज़ के बाद आग लगाने के लिए पुरी तरह तैयार हैं. इसलिए आप खूब हंसने के लिए तैयार हो जाइए.

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल