लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर आधारित फिल्म ‘हाफ विडो’ 6 जनवरी को होगी रिलीज, सिर्फ चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी

By भाषा | Updated: January 2, 2020 18:29 IST

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म “हाफ विडो” को “यूए” सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म अपने अपहृत पति की तलाश कर रही एक कश्मीरी महिला के इर्द गिर्द घूमती है।

Open in App

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म “हाफ विडो” आगामी छह जनवरी को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन लॉस एंजिलिस के दानिश रेन्जु ने किया है। रेन्जु और गया भोला ने उर्दू-कश्मीरी भाषा की इस फिल्म की पटकथा लिखी है।

यह फिल्म अपने अपहृत पति की तलाश कर रही एक कश्मीरी महिला के इर्द गिर्द घूमती है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने “हाफ विडो” को “यूए” सर्टिफिकेट दिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीवीआर सिनेमा इस फिल्म को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और जम्मू में रिलीज करेगी।

कुछ समय पहले 91 मिनट लंबी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी थी। रेन्जु और भोला के सहनिर्माण में बनी इस फिल्म में नीलोफर हामिद, शाहनवाज भट, मीर सरवर और हसीना सोफी मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम