लाइव न्यूज़ :

फिल्म अर्जुन पटियाला का फर्स्ट सोंग हुआ रिलीज़, गाने में कृति ट्रम्पेट बजाते आईं नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 16:04 IST

फिल्म के पोस्टर में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा पुलिस की वर्दी में नजर आए थे, वहीं कृति सेनन रिपोर्टर के कैरेक्टर में दिख रहीं थी। एंटरटेनमेंट से भरपूर ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन पटियाला का फर्स्ट सॉन्ग 'मैं दीवाना तेरा' रिलीज हो गया है।अर्जुन पटियाला बड़े पर्दे पर 26 जुलाई को आ रही है।

कॉप कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला का फर्स्ट सॉन्ग 'मैं दीवाना तेरा' रिलीज हो गया है। गाने में दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन और वरुण शर्मा दिखाई दे रहें हैं। गाने की शुरुआत होती है एक खास डायलॉग के साथ- 'पहला नहीं पर ओरिजनल लड़की पटाने वाला सॉन्ग' है। गाने में कृति ने नीली-पीली रंग की साड़ी में ट्रम्पेट बजा रही है, वरुण ट्रेडिशनल कपड़ों और दिलजीत दोसांझ वाइट सूट और ब्लैक बो में डैशिंग लग रहे है।

गाने में कृति और दिलजीत पार्टी मूड में दिख रहे हैं। कृति और दिलजीत के किलर डांस मूव्स और इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री से गाना फुल ऑन एंटरटेनिंग लग रहा है और फैंस को भी बहुत पसंद आएगा। गाने को सिंगर गुरु रंधावा ने गाया है। म्यूजिक सचिन-जिगर और गुरु रंधावा ने दिया है। यहां तक कि गाने की लिरिक्स भी गुरु रंधावा ने ही लिखे हैं।

 

कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर को भी यूनीक तरीके से प्रेजेंट किया गया था। बॉलीवुड फिल्म को हिट होने के लिए कौन से मसाले चाहिए होते हैं ये सभी फैक्टर इस फिल्म में इस्तेमाल किए हैं। सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का कहना है कि दिलजीत का नाम ही फिल्म को सफल बनाने के लिए काफी है। फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

फिल्म के पोस्टर में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा पुलिस की वर्दी में नजर आए थे वहीं कृति सेनन रिपोर्टर के कैरेक्टर में दिख रहीं थी। फिल्म अर्जुन पटियाला का प्रोडक्शन दिनेश विजन, भूषण कुमार, संदीप लेजेल और कृष्ण कुमार ने किया है। एंटरटेनमेंट से भरपूर ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। 

टॅग्स :कृति सेननदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?